फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Home Minister Amit Shah to visit Bhopal tomorrow, will hold a big meeting on the strategy of the Asse

MP News: गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा कल, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर लेंगे बड़ी बैठक

Mon, 10 Jul 2023 05:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Jul 2023 05:33 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार शाम को भोपाल आ रहे है। वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक माना जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Home Minister Amit Shah to visit Bhopal tomorrow, will hold a big meeting on the strategy of the Asse
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए मंगलवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। उनका भोपाल का दौरा अचानक बना है। केंद्रीय गृहमंत्री चुनावी रणनीति पर मंथन और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शाह चार घंटे बैठक करने के बाद रात में ही दिल्ली लौट जाएंगे। शाह के साथ प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आएंगे। 

विज्ञापन


अमित शाह मंगलवार शाम 7.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे और रात 11.45 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। शाह के दौरे की जानकारी के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। शाह भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। शाह आगामी मिशन 2023 के मंथन को लेकर बैठक में रणनीति बनाएंगे। साथ ही अब तक की प्रदेश भाजपा की चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेंगे। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी राव पहुंचे भोपाल
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सोमवार को ही भोपाल आ गए। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी रहेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से ही शुरू हो रहा है, इसलिए सभी विधायक भी भोपाल में ही मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवर्गीय के ट्वीट से चर्चा में आया कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद विजयवर्गीय ने शाह के साथ बैठक का फोटो ट्वीट किया। इसके बाद प्रदेश भाजपा नेताओं तक सूचना पहुंची कि शाह मंगलवार की शाम को भोपाल आएंगे। 

गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रदेश के नए चुनाव प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी के रूप में अश्विनी वैष्णव की नियुक्ति की थी। इसके दूसरे दिन ही रविवार को यादव इंदौर आए और पूर्व से तय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भी ली थी। इसके बाद विजयवर्गीय सोमवार को शाह से मुलाकात करने पहुंचे। 

अटकलों को दौर तेज
अमित शाह के अचानक भोपाल दौरा कार्यक्रम से सियासी अटकलों का दौर भी तेज हो गया। माना जा रहा है कि भाजपा शिवराज मंत्रिमंडल में फेरबदल और संगठन में भी कुछ बदलाव कर सकती है। शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। 


22 जून को टल गया था दौरा
इससे पहले गृहमंत्री शाह का 22 जून को मध्य प्रदेश का दौरा टल गया था। उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बालाघाट में नहीं उतर सका था और रायपुर वापस लौट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed