{"_id":"65aa86d1402f50aeb0097003","slug":"mp-news-holiday-declared-in-schools-across-the-state-on-22-january-the-day-of-ram-lalla-s-death-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित
Fri, 19 Jan 2024 08:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अवकाश रहेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इस उत्सव के रूप में मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। राज्य शासन ने शासकीय कार्यालयों में इस दिन आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। वहीं, अब स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 जनवरी यानी सोमवार को सभी विद्यालय और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने आधे दिन का शासकीय कार्यालय में अवकाश घोषित किया है। ताकि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव कवरेज जनता देख सकें।
बता दें प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले शासकीय कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंदिरों में सफाई और दीप प्रज्जवलन के साथ ही रामकथा प्रवचन, रामचरित्र और सुंदरकाड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले शासकीय कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंदिरों में सफाई और दीप प्रज्जवलन के साथ ही रामकथा प्रवचन, रामचरित्र और सुंदरकाड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
