{"_id":"67e7d9b40857549a7204151c","slug":"mp-news-grp-jawan-saved-the-life-of-a-14-year-old-girl-police-chief-appreciated-him-and-gave-him-a-reward-of-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जीआरपी जवान ने बचाई 14 साल की लड़की की जान, पुलिस मुखिया ने सराहना कर दिया 10 हजार रुपए का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जीआरपी जवान ने बचाई 14 साल की लड़की की जान, पुलिस मुखिया ने सराहना कर दिया 10 हजार रुपए का इनाम
Sat, 29 Mar 2025 05:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:31 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के अशोक नगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंदौर के जवान गोविंद सिंह चौहान ने अपनी तत्परता और साहस से एक लड़की की जान बचाई। इस अद्वितीय कार्य के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी कैलाश मकवाना ने उन्हें 10 हजार रुपये का इनाम देकर उनकी बहादुरी की सराहना की।
विज्ञापन
जीआरपी जवान बच्चे को बचाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के अशोक नगर रेलवे स्टेशन पर एक साहसिक कार्य के तहत जीआरपी इंदौर के जवान गोविंद सिंह चौहान ने एक लड़की की जान बचाई। इस बहादुरी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी कैलाश मकवाना ने उन्हें 10 हजार रुपये का इनाम दिया और उनके साहस की सराहना की। जानकारी के अनुसार बीना-कोटा मेमू ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में एक लड़की का पैर अचानक फिसल गया और वह प्लेटफार्म के बीच के गैप में गिरने लगी। इस समय जीआरपी जवान गोविंद सिंह चौहान ने तुरंत दौड़कर उसे खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया।
यह भी पढ़े MP News: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के समापन कार्यक्रम 29 से 31 मई तक होंगे
बताया गया कि यह लड़की अपने परिजनों के साथ बीना से बारां जा रही थी और अशोकनगर स्टेशन पर खाद्य सामग्री के लिए उतरी थी। जैसे ही ट्रेन चली, उसने चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया। जब गोविंद सिंह ने उसे समय रहते खींच लिया, तो वह लड़की सुरक्षित बाहर आ गई। इस बहादुरी को देखकर लड़की के परिवार ने भी रेलवे जवान का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े MP News: CM ने किया लंबित शिकायतों का निपटारा, लापरवाही पर 20 कर्मचारियों पर निलंबन और नोटिस की कार्रवाई