फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Grand preparations for Women Empowerment Maha Sammelan in Bhopal, PM will release postage stamp and c

MP News: भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की भव्य तैयारी, PM करेंगे डाक टिकट और स्मृति सिक्के का विमोचन

Tue, 27 May 2025 09:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 May 2025 09:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को समत्व भवन स्थित अपने निवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर 31 मई को होने वाले ‘महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन’ को प्रेरणादायक, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: Grand preparations for Women Empowerment Maha Sammelan in Bhopal, PM will release postage stamp and c
सीएम डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी भोपाल यात्रा को लेकर समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 मई को आयोजित होने जा रहे ‘महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन’ को गरिमामय, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी बनाया जाए। यह महासम्मेलन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।  बैठक में दी गई प्रस्तुति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता देवी अहिल्या बाई को समर्पित विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे। साथ ही, वे इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का लोकार्पण करेंगे और उज्जैन के क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों के नवनिर्माण कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण और देवी अहिल्या बाई के योगदान को रेखांकित करेगी।
विज्ञापन


महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी 
महासम्मेलन में प्रदेश भर से महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, लाड़ली बहनें और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं भाग लेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संस्कृति विभाग, भोपाल जिला प्रशासन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम की हर बारीकी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने 21 मई को किया था जम्बूरी मैदान का निरीक्षण 
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 21 मई को जम्बूरी मैदान पहुंचकर महासम्मेलन की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक और महिला सहभागिता की तैयारियों को लेकर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed