फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government's promise entangled in the process, unopposed elected panchayats waiting for award for one

MP News: प्रक्रिया में उलझा सरकार का वादा, निर्विरोध निर्वाचित पंचायतों को एक साल से पुरस्कार का इंतजार

Wed, 07 Jun 2023 09:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Jun 2023 09:35 AM IST
सार

सरकार ने पिछले साल पंचायत चुनाव-2022 में निर्विरोध पंच-सरपंच चुनने पर अवॉर्ड और राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए अलग-अलग श्रेणी के अनुसार पंचायत राज संचालनालय ने करीब 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी कर दी थी

विज्ञापन
MP News: Government's promise entangled in the process, unopposed elected panchayats waiting for award for one
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने प्रदेश के स्थानीय निकायों के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पंच-सरपंच को पुरस्कार देने का एलान किया था। लेकिन, लगता है सरकार यह वादा भूल गई। चुनाव के एक साल बाद भी किसी भी पंचायत को पुरस्कार की राशि नहीं मिली है। मामला प्रक्रिया में उलझा हुआ है।  
विज्ञापन

सरकार ने पिछले साल पंचायत चुनाव-2022 में निर्विरोध पंच-सरपंच चुनने पर अवॉर्ड और राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए अलग-अलग श्रेणी के अनुसार पंचायत राज संचालनालय ने करीब 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी कर दी थी, लेकिन योजना की फाइल पर वित्त विभाग ने नियमों का हवाला देकर आपत्ति के साथ लौटा दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभाग में तीन माह में खर्च किए जाने वाले बजट की राशि की सीमा तय है। पंचायत राज संचालनालय इस सीमा से अधिक की राशि जारी कर रहा है, इसके लिए वित्त विभाग की अनुमति जरूरी है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी लगती है। पंचायत राज संचालनलय ने बिना कैबिनेट की स्वीकृति के ही वित्त विभाग को फाइल बढ़ा दी। जिस पर विभाग ने आपत्ति दर्ज कर फाइल को लौटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निर्विरोध निर्वाचन पर पुरस्कार की इतनी है राशि 
  • ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर लगातार दो बार से निर्विरोध निर्वाचन हुआ तो 7 लाख 
  • ग्राम पंचायत सरपंच और सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए तो 7 लाख रुपये 
  • ग्राम पंचायत सरपंच और सभी पंच महिला निर्वाचित हुईं तो 12 लाख रुपये
  • पंचायत में सरंपच और पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन हुआ तो 15 लाख रुपये 

इन क्षेत्रों में भी मिलेंगे पुरस्कार 
महिला एवं बाल हितैषी पुरस्कार, जल परिपूर्ण पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत और आर्थिक रूप से आत्म निर्भर पंचायत की श्रेणी में भी पंचायतों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 50 लाख, द्वितीय पुरस्कार 25 लाख और तृतीय पुरस्कार 10 लाख रुपये है। 


एक सप्ताह में राशि जारी कर देंगे 
मध्य प्रदेश पंचायत राज संचालनालय के संचालक सह आयुक्त अमरपाल सिंह ने कहा कि हमने नियम के अनुसार बजट जारी करने की कैबिनेट से स्वीकृति ले ली है। वित्त विभाग से अनुमति लेकर राशि एक सप्ताह में सभी पंचायतों को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed