फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Four municipal corporations including Bhopal and Indore will get special funds, 15% more amount will

MP News: भोपाल, इंदौर सहित चार नगर निगमों को मिलेगी विशेष निधि, पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक राशि वसूली

Sun, 30 Mar 2025 07:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Mar 2025 07:19 AM IST
सार

राजधानी भोपाल सहित चार प्रमुख नगर निगमों को 50 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपए तक की विशेष निधि मिलेगी, जो पंद्रवे वित्त आयोग के तहत दी जा रही है। ये निकाय पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 15 प्रतिशत अधिक वसूली करने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Four municipal corporations including Bhopal and Indore will get special funds, 15% more amount will
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी सहित चार नगर निगमों को 50 करोड़ रुपए से लेकर सौ करोड़ रुपए तक विशेष निधि मिलेगी। इन निकायों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 15 प्रतिशत अधिक राशि वसूल की है। पंद्रहवें वित्त आयोग ने उन निकायों को विशेष अनुदान के रूप में 50 करोड़ से लेकर सौ करोड़ रुपए तक देने का वादा किया है। यह राशि निकायों के इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन को मजबूत करने में उपयोग की जाएगी। प्रदेश में नगरीय निकाय बकायादारों से वसूली के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं। अब तक 2800 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है और अगले तीन दिनों में 3300 करोड़ रुपए से अधिक राशि वसूलने का अनुमान है। इस राशि को प्रदेश के 413 निकायों में वितरित किया जाएगा, जिसके चलते इन निकायों ने अवकाश के दिनों और ऑफिस समय के अलावा भी कार्यालय खोले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal: भोपाल नगर निगम बजट से पहले विपक्ष ने खड़े किए सवाल, कहा-बजट तैयार करने में हुआ नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन


यहां वसूली को लेकर चुनौती
वसूली की गति धीमी होने के कारण जबलपुर, खंडवा, सिंगरौली सहित दस नगर निगमों पर विशेष निधि मिलने का संकट है। इन निकायों में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा वसूली तो हुई है, लेकिन 15 प्रतिशत की वसूली तक पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है। नगर परिषदों में वसूली की गति बहुत धीमी है। यहां पुराने बकायादारों से राशि वसूलना कठिन हो रहा है और जन प्रतिनिधियों का सहयोग भी सीमित है। इसके साथ ही कर्मचारियों की भी कमी है, जिसके चलते नगर परिषदों में जल कर, संपत्तिकर सहित अन्य 60 प्रतिशत तक वसूली नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed