फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Four IPS including two DIGs transferred, Rakesh Kumar Singh made AIG in SISF

MP News: दो डीआईजी सहित चार IPS के तबादले, राकेश कुमार सिंह को एसआईएसएफ में एआईजी बनाया

Tue, 09 Jul 2024 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 Jul 2024 09:07 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। 

विज्ञापन
MP News: Four IPS including two DIGs transferred, Rakesh Kumar Singh made AIG in SISF
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी में आधा सैकड़ा गौवंश की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक पद से हटाए गए राकेश कुमार सिंह सहित चार आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने नवीन पदस्थापना अदेश जारी कर दिए हैं। जिन अधिकारियों की पदस्थापा में फेरबदल किया गया है, उनमें दो डीआईजी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीएचक्यू में पदस्थ आईपीएस अधिकारी कल्याण चक्रवर्ती को विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। वहीं एसएएफ की डीआईजी मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल का जिम्मा सौंपा गया है, साथ  ही एआईजी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) विजय भगवानी को एआईजी अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


 दिलीप सिंह तोमर एआईजी रेल बने
वहीं पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी दिलीप सिंह तोमर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) रेल पदस्थ किया गया है। तोमर को सहायक परिवहन आयुक्त के पद से हटाने के बाद पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया था, तब से वे नवीन पदस्थापना के इंतजार में थे। इसके साथ ही एआईजी पीएचक्यू शिवकुमार सिंह को एआईजी पुलिस ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई), भोपाल पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed