{"_id":"658bd5f87a39d27e27003443","slug":"mp-news-former-cm-uma-took-a-jibe-at-minister-chetanya-kashyap-said-what-is-the-big-deal-if-a-leader-with-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमा का मंत्री चेतन्य कश्यप पर तंज, बोली-296 करोड़ वाला व्यक्ति 12 लाख छोड़ दे तो कौन सी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमा का मंत्री चेतन्य कश्यप पर तंज, बोली-296 करोड़ वाला व्यक्ति 12 लाख छोड़ दे तो कौन सी बड़ी बात
Wed, 27 Dec 2023 01:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:15 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक और कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने विधानसभा में अपना वेतन नहीं लेने का एलान कयिा है। इस पर पूर्व सीएम उमा भारती ने उनको नसीहत देते हुए लिखा कि 296 करोड़ की संपत्ति वाला नेता 12 करोड़ रुपए छोड़ भी दे तो कौन सी बढ़ी बात हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक और कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने विधानसभा में अपना वेतन नहीं लेने का एलान किया है। इस पर पूर्व सीएम उमा भारती ने तंज कसते हुए लिखा कि 296 करोड़ की संपत्ति वाला नेता 12 लाख रुपये छोड़ भी दे तो कौन सी बड़ी बात है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती ने विधायक और मंत्री चैतन्य काश्यप को नसीहत देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि हाल ही में मंत्री बने तथा रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चैतन्य काश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की है। अभी कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ लिखी थी कि वो अपना विधायक का वेतन नहीं लेंगे जो कि साल का करीब 12 लाख रुपये होता है। उमा भारती ने लिखा कि 296 करोड़ रुपये वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है तो इसमें कौन सी बड़ी बात है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि काश्यप सरकार को वेतन वापस करने के बजाए यह राशि अभावग्रस्त लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करें। हमें यह याद रखना पड़ेगा कि सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और ना ही वो राजनीत से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं। उन्होंने लिखा कि यदि विधायकों और सांसदों को ईमानदारी की राह पर चलाना आसान बनाना है तो चैतन्य काश्यप जैसे पूंजीपति विधायकों को छोड़कर सभी विधायकों की तनख्वाह एवं अन्य भत्ते आज की सभी परिस्थितियों को देखकर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
