फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Shivraj said - Wherever Bharat Jodo Yatra has passed, Congress has been in trouble.

MP News: पूर्व सीएम शिवराज बोले- जहां जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजरी है कांग्रेस की दुर्गति हुई है

Wed, 27 Dec 2023 06:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Dec 2023 06:52 PM IST
सार



पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजरी है कांग्रेस की दुर्गति हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाना आस्था का विषय है। कांग्रेस को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। कांग्रेस आखिर भगवान राम पर क्यों सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटों पर साफ होगी। 

विज्ञापन
MP News: Former CM Shivraj said - Wherever Bharat Jodo Yatra has passed, Congress has been in trouble.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, भगवान राम पर कांग्रेस हमेशा से ही सवाल उठाती रही है, जबकि भगवान राम तो आराध्य हैं, अस्तित्व हैं। उन्होंने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ये जहां-जहां जाते हैं वहां वहां कांग्रेस की दुर्गति ही होती है।
विज्ञापन


मंदिर जाना लोगों की आस्था का विषय  
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने राम मंदिर और लोगों के मंदिर जाने पर टिप्पणी की है। सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मंदिर जाना लोगों की आस्था विषय है, कांग्रेस को कभी भी इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पूजा, आराधना मंदिर जाना ये अरबों लोगों की आस्था से जुड़ा है। भगवान राम आराध्य हैं, अस्तित्व हैं, प्राण हैं, भगवान हैं आखिर कांग्रेस क्यों इस पर हमेशा से सवाल उठाती है। 
विज्ञापन


भारत को इनके पुरखों ने ही तोड़ा था
पुर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर कहा कि, राहुल गांधी ने पहले भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, भारत तो पहले से ही जुड़ा हुआ है, लेकिन कभी इनके पुरखों ने भारत को जरूर तोड़ा था। उन्होंने राहुल गांधी का नाम ना लेते हुए कहा कि, ये जहां-जहां जाते है वहां-वहां कांग्रेस की दुर्गति ही होती है। पहले भी इनकी यात्रा मध्यप्रदेश से गुजरी थी। उसके बाद विधानसभा चुनाव हुए और नतीजे सबके सामने है। अब आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, कांग्रेस 29 की 29 सीटों पर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed