{"_id":"67bfe36fa06a7c377b0e81e8","slug":"mp-news-former-cm-shivraj-said-on-gis-the-state-is-moving-forward-on-the-path-of-investment-very-fast-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जीआईएस पर पूर्व सीएम शिवराज बोले- प्रदेश बहुत तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़ रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जीआईएस पर पूर्व सीएम शिवराज बोले- प्रदेश बहुत तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़ रहा है
Thu, 27 Feb 2025 10:02 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:02 AM IST
सार
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव बारात में शामल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जीआईएस को लेकर कहा कि प्रदेश बहुत तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़इ रहा है।
विज्ञापन
भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव बारात में शमिल हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में महाशविरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज बारात में शामिल हुए। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में जीआईएस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीआईएस बहुत सफल रही है। प्रदेश तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़ रहा है, बधाई!" । वहीं, इसके पहले महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिवराज शिव बारात में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ उस अद्भुत शक्ति के प्रतीक हैं, जो दुनिया से ठुकराए गए हर व्यक्ति को अपनाते हैं। उनके आशीर्वाद से भूत-प्रेत, देवता, दानव सभी पर कृपा बरसती है। भगवान शिव के गले में धारण किए गए विष की महानता का जिक्र करते हुए यह कहा गया कि शिव नीलकंठ के रूप में दुनिया के कल्याण के लिए अपने शरीर पर विष धारण करते हैं, ताकि संसार में किसी को कष्ट न हो।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि, जो शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, इस अवसर पर भगवान शिव की बारात के पूरे वातावरण में उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। इस दिन भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि की वर्षा हो, यही कामना की जा रही है। भगवान शिव के भक्तों से शिवराज ने अपील की कि समाज में सबका कल्याण करें, किसी को दुख न पहुंचाएं और लोगों के कष्टों को दूर करने का प्रयास करें। यही भगवान शिव की असली पूजा है। इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से यही प्रार्थना की गई कि वे सभी पर अपनी कृपा का आशीर्वाद बरसाएं और सबका मंगल हो, सब निरोगी हो, और सभी का जीवन खुशहाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोलेनाथ की बारात 🙏🏻 pic.twitter.com/5XHBWNUKa6
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2025
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि, जो शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, इस अवसर पर भगवान शिव की बारात के पूरे वातावरण में उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। इस दिन भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि की वर्षा हो, यही कामना की जा रही है। भगवान शिव के भक्तों से शिवराज ने अपील की कि समाज में सबका कल्याण करें, किसी को दुख न पहुंचाएं और लोगों के कष्टों को दूर करने का प्रयास करें। यही भगवान शिव की असली पूजा है। इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से यही प्रार्थना की गई कि वे सभी पर अपनी कृपा का आशीर्वाद बरसाएं और सबका मंगल हो, सब निरोगी हो, और सभी का जीवन खुशहाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन