{"_id":"66262abf30a2e40a5300b80d","slug":"mp-news-former-cm-digvijay-singh-s-son-in-law-passes-away-election-campaigns-cancelled-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का हुआ देहांत, चुनावी कार्यक्रम किए गए कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का हुआ देहांत, चुनावी कार्यक्रम किए गए कैंसिल
Mon, 22 Apr 2024 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:45 PM IST
सार
MP News: राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद रत्नाकर सिंह का लखनऊ में बीमारी के चलते निधन हो गया। दामाद के निधन हो जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व निर्धारित सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिए हैं। रत्नाकर सिंह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की रामनगर स्टेट के राज परिवार से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन
राजा रत्नाकर सिंह रामनगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। इसकी जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया है। अंतिम संस्कार के लिए वह लखनऊ पहुंचे हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के सारे चुनावी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट से दी जानकारी
उन्होंने लिखा कि कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं, मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! ओम शांति।
विज्ञापन
ऐसा है पूर्व सीएम दिग्गी राजा का परिवार
दिग्विजय की पहली शादी 11 दिसंबर 1969 को हिमाचल प्रदेश के रहने वाले डॉ. जगदेव सिंह की बेटी आशा कुमारी से हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री की पहली पत्नी आशा का साल 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आशा और दिग्विजय के 4 बच्चे, 3 बेटियां और एक बेटा है। इनमें से एक बेटी का निधन हो चुका है। दिग्विजय ने अपनी एक बेटी मंदाकिनी की शादी गुजरात के संतरामपुर की रॉयल फैमिली में की है।
विज्ञापन
