फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: For the first time in the state, houses will be allotted online in a transparent manner, more than 10

MP News: प्रदेश में पहली बार पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन होंगे आवास आवंटित, 906 घरों के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन

Sat, 17 Aug 2024 10:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Aug 2024 10:34 AM IST
सार

 
संपदा संचालनालय ने पोर्टल से  आवास आवंटन की पूरी तैयारी कर ली है। रेंडम तरीके से आवास का पारदर्शी आवंटन होगा।  आवंटित होते ही आवंटन के आदेश भी मेल पर भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: For the first time in the state, houses will be allotted online in a transparent manner, more than 10
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश संपदा संचालनालय ने सरकारी आवास आवंटन के लिए पारदर्शिता से करने की पूरी तैयारी कर ली है। संपदा पोर्टल से रेंडम तकनीक से कंप्यूटर से आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवानिवृत्त होने की भी जानकारी ऑटोमैटिक पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी। 906 आवासों के लिए कर्मचारियों की ओर से 1000 से ज्यादा आवेदन आएं हैं। संपदा संचालनालय के पोर्टल पर अभी ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं, लेकिन आवंटन मैन्युअल तरीके से होता है। इसमें अधिकारियों के ऊपर खास कर्मचारियों को आवास आवंटन, मनपसंद आवंटन करने के सवाल खड़े होते हैं। इसको लेकर अब संपदा संचालनालय ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। इसमें अब किसे कौन सा सरकारी आवास आवंटित होगा, आवंटन के पहले किसी को पता नहीं चल पाएगा। पोर्टल पर आवेदन आने के बाद खाली आवासों की जानकारी पहले से अपडेट रहेगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से तय तारीख को आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें कर्मचारी को आवास आवंटन की जानकारी मैसेज और ईमेल पर जाएगी। अभी इसमें एफ, जी, एच और आई टाइप के सरकारी आवास को रखा गया है। इसके बाद इसमें सभी प्रकार के आवासों को शामिल किया जाएगा। बता दें, ऑनलाइन पोर्टल से आवास आवंटन की विभाग ने पूरी तैयारी की है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय मांगा गया है। 
विज्ञापन


जियो टैगिंग से मिलेगी लोकेशन 
सरकारी आवास के आवंटित होने की जानकारी कर्मचारी को मैसेज और ईमेल आईडी पर मिल जाएगी। साथ ही मेल पर जीआईएस और जियो टैगिंग की मदद से उसकी लोकेशन भी भेज दी जाएगी। इसके साथ उस सरकारी आवास की फोटो भी मिल जाएगी। इससे कर्मचारी को आवास किस स्थिति में है यह पता चल जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रांसफर होने पर भी चल जाएगा पता 
पोर्टल पर कर्मचारी को आवास आवंटन होने पर उसके ट्रेजरी के डेटा अपडेट रहेंगे। उनके ट्रांसफर या सेवानिवृत्त होने पर वह डेटा अपडेट हो जाएगा। इसकी जानकारी पोर्टल पर ऑटोमेट अपडेट हो जाएगी। इसके बाद नियमानुसार ट्रांसफर या सेवानिवृत होने पर अधिकारी कर्मचारी को आवास खाली करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनको दो से तीन गुना किराया देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
541 पुराने आवास शामिल
पोर्टल पर अभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने आवास आवंटन करने के लिए 1 हजार से अधिक आवेदन आए है। वहीं, पोर्टल पर अभी स्मार्ट सिटी के तहत रंगमहल टॉकिज के पास बने 364 जी टाइप सरकारी आवास और इसके अलावा तुलसी नगर, शिवाजी नगर और 11 सौ क्वाटर्स में पुराने 541 आवास शामिल है। 


पूरी तैयारी है जल्द आवंटन : मिश्रा
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने कहा कि आवास आवंटन को लेकर पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। हमारी पूरी तैयारी है। जल्द ही कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से आवास का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed