फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Five-day Assembly session from tomorrow, Mahakal Lok, Satpura fire and urine scandal on the likelihoo

MP News: पांच दिनी विधानसभा सत्र कल से, महाकाल लोक, सतपुड़ा आग और पेशाबकांड पर हंगामे के आसार

Mon, 10 Jul 2023 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

कांग्रेस ने सरकार को महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा आग और सीधी पेशाबकांड समेत आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर घेरने की रणनीति बनाई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी  मंत्रियों को विपक्ष के हर सवाल का तर्कपूर्ण जवाब देने को कहा है। 

विज्ञापन
MP News: Five-day Assembly session from tomorrow, Mahakal Lok, Satpura fire and urine scandal on the likelihoo
15वीं, विधानसभा का अंतिम सत्र मंगलवार से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की 15वीं विधानसभा का अंतिम पांच दिनी सत्र मंगलवार से शुरू होगा। 15 जुलाई तक चलने वाला मानसून सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस ने सरकार को महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा आग और सीधी पेशाबकांड समेत आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर घेरने की रणनीति बनाई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने मंत्रियों को विपक्ष के हर सवाल का तर्कपूर्ण जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन

इस सत्र में विधायकों ने 1642 तारांकित-अतारांकित प्रश्न पूछे हैं। वहीं, सत्र में 200 ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी हैं। 25 स्थगन प्रस्ताव की सूचनाएं, 17 अशासकीय संकल्प व 23 शून्यकाल की सूचनाएं लगाई गई हैं। इस बार सरकार की तरफ से पांच विधेयक पेश किए जाएंगे। इसमें सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम (कोटपा) 2003,  मध्य प्रदेश औद्योगिक निवेश संवर्धन संशोधन विधेयक-2023, आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन और अनुपूरक बजट के साथ ही विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के सुचारू संचालन के लिए सोमवार शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह शामिल हुए। बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सदन सार गर्भित चले इसके लिए दोनों ही दल की बैठक हुई। विपक्ष मुद्दों पर चर्चा करें। वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यह अंतिम और महत्वपूर्ण सत्र है, इसलिए सभी विषयों पर चर्चा हो। इसके लिए बैठक में चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बनाई रणनीति 
पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार की गई। कमलनाथ ने विधायकों से जनता के मुद्दे पुरजोर ढंग से सदन में उठाने के निर्देश दिए। कमलनाथ ने सभी विधायकों को शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधायक दोबारा जीतकर आएंगे और नई विधानसभा की विधायक दल की बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक के बाद पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि कांग्रेस सत्र में उज्जैन हुए महाकाल लोक घोटाले, सतपुड़ा भवन में लगी आग और हाल ही में सीधी में आदिवासी युवक के साथ अत्याचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। भनोत ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिर्फ झूठे वादे करते हैं और जनता की आकांक्षाओं पर यह सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। भनोत ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को लेकर किए सवाल पर कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की होती है। यह अनुपूरक बजट जनता के कल्याण के लिए नहीं आ रहा है बजट इसलिए आ रहा है कि शिवराज सरकार 50 फीसदी एडवांस कमीशन ले सके और भ्रष्टाचार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed