फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News first time in 63 years cancer operation was performed in Mandsaur District Hospital

MP News: 63 साल में पहली बार मंदसौर जिला अस्पताल में हुआ कैंसर का ऑपरेशन, छह साल से परेशान थी महिला

Fri, 28 Jun 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 07:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल में 63 साल के इतिहास में पहली बार जटिल कैंसर का ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया है।

विज्ञापन
MP News first time in 63 years cancer operation was performed in Mandsaur District Hospital
कैंसर का सफल ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मंदसौर के जिला अस्पताल को बने 63 साल का समय पूरा हो गया। लेकिन अभी तक यहां मरीजों को कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का उच्च स्तरीय इलाज नहीं मिल पा रहा था। अब यहां पर सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया है। मेडिकल कॉलेज की खुद की बिल्डिंग नहीं होने की वजह से इसे जिला अस्पताल में मर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुंदरलाल पटवा चिकित्सा महाविद्यालय के नाम से मेडिकल कॉलेज की सौगात मंदसौर वासियों को मिली है। इसे अभी चार साल तक जिला अस्पताल में संचालित किया जाएगा, जिसका लाभ यहां के मरीज को मिलेगा। मरीजों को अब बाहर रेफर नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एक 80 वर्षीय महिला की जटिल कैंसर की सर्जरी की गई है। यह कैंसर मरीज की यहां की पहली सर्जरी है।
विज्ञापन


चार घंटे तक चला ऑपरेशन, छह साल से परेशान थी महिला
मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. ईशान चौरसिया ने बताया कि 80 साल की बुजुर्ग महिला पैर में गठान के समस्या के साथ आई थी। मरीज को यह समस्या पिछले छह साल से थी। मरीज की एमआरआई जांच से यह पता चला कि मरीज को दाए पैर में सार्कोमा है, जो की हड्डियों और मांसपेशियों का दुर्लभ कैंसर है। इसके बाद महिला का ऑपरेशन करने की तैयारी की गई। डीन डॉ. शशि गांधी तथा चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक एवं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा द्वारा तुरंत मरीज के ऑपरेशन के लिए लगने वाले सामान की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जरी विभाग के डॉ. ईशांत कुमार चौरसिया सह प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष तथा डॉ. अजय पाटीदार सहायक प्राध्यापक ने मरीज का जटिल ऑपरेशन किया। चार घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन के लिए बेहोशी विभाग के डॉ. डीके पिप्पल एवं डॉ. पीसी आर्य ने किया। ऑपरेशन के लिए मरीज की फिटनेस करवाने तथा ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने में बेहोशी विभाग के दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों का सहयोग तथा सर्जरी विभाग की मेहनत से मरीज 4-5 दिन में ही पूर्ण स्वस्थ होकर अपने पैरों पर चल कर घर जा सकेगी।


470 बेड का है अस्पताल, इसी सत्र में शुरू होगी मेडिकल की पढ़ाई                  
गौरतलब है कि मंदसौर जिला अस्पताल 470 बिस्तरों का है। यहां पर लगभग सभी सुविधा उपलब्ध है। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज को इस अस्पताल के साथ मर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, इसी सत्र से यहां मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। पहले सत्र में 100 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा रहे हैं। तीन मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से एडमिशन भी किए जाएंगे। वहीं, दो मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं नहीं होने की वजह से अभी उन्हें एडमिशन प्रक्रिया के लिए इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed