फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: FIR on four including the chairman of Billabong School in the rape case of the girl

MP News: बच्ची से दुष्कर्म मामले में बिलाबॉन्ग स्कूल के चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर, मामले को दबाने का आरोप

Thu, 15 Sep 2022 11:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 11:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद गठित एसआईटी ने भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज कर ली है। चार लोगों पर मामले को दबाने और लापरवाही बरतने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: FIR on four including the chairman of Billabong School in the rape case of the girl
भोपाल के रातीबढ़ स्थित बिलाबॉन्ग स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल प्रबंधन पर एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें स्कूल के चेयरपर्सन प्रमोटर नज्म जमाल, चेयरमैन ऑपरेशन फैजल अली, प्रिंसिपल आशीष अग्रवाल और ट्रांसपोर्ट मैनेजर सय्यद बिलाल को आरोपी बनाया गया है। इन पर मामले को दबाने और लापरवाही बरतने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एसआईटी चीफ एडिशनल डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद किया गया था। टीम ने स्कूल प्रबंधन को मामले को दबाने और लापरवाही बरतने का दोषी पाया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के नियमों का भी उल्लंघन किया गया। एसआईटी ने स्कूल के चेयरपर्सन प्रमोटर नज्म जमाल, चेयरमैन ऑपरेशन फैजल अली, प्रिंसिपल आशीष अग्रवाल और ट्रांसपोर्ट मैनेजर सय्यद बिलाल को आरोपी बनाया गया है। इन पर मामले को दबाने और लापरवाही बरतने और पॉक्सो एक्ट की की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के नियमों के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 7 बजे बिलाबॉन्ग स्कूल मामले की समीक्षा के लिए अधिकारियों को तलब किया था। मुख्यमंत्री ने पुलिस, जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग से अब तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली थी। साथ ही कहा था कि कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो उसे बुलाकर पूछताछ करिए। स्कूल प्रबंधन को बुलाएं और कड़ी कार्रवाई करें। सीएम ने निश्चित समय सीमा में कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि ड्राइवर के साथ आया भी बड़ी जिम्मेदार है। कितना भी बड़ा स्कूल हो, जवाबदार है। सीएम ने सख्त लहजे में कहा था कि सभी स्कूलों में क्लियर मैसेज जाए कि जरा भी लापरवाही हो तो प्रबंधन जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें बिलाबॉन्ग स्कूल की बस में ड्राइवर ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर खरोंच के निशान दिखने के बाद परिजनों को शक हुआ। उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने कहा कि अंकल बेड टच करते हैं। इस मामले में बच्ची के माता-पिता ने स्कूल प्रंधबन को शिकायत की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने लीपापोती कर ड्राइवर को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। जांच में सामने आया कि घटना के समय महिला अटेंडर भी मौजूद थी। जिसकी जिम्मेदारी बच्ची को बचाने की थी, लेकिन उसने भी बच्ची को नहीं बचाया। वहीं, मामले में स्कूल प्रबंधन ने अगले ही दिन बस को मैकनिक के पास भेज दिया गया था। पुलिस ने ड्राइवर और महिला अटेंडर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। बस से सीसीटीवी और जीपीसी ट्रेकर को जब्त किया। ड्राइवर और महिला अटेंडर को रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed