फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: FIR lodged against retired IAS Ramesh Thete and his wife in disproportionate assets case

MP News: सेवानिवृत्त आईएएस रमेश थेटे और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज

Wed, 08 Feb 2023 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 08 Feb 2023 09:41 PM IST
सार


जानकारी के अनुसार रमेश थेटे 2001-2002 के बीच जबलपुर में आयुक्त नगर निगम के पद पर पदस्थ रहे। इसके बाद संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण जबलपुर के पद पर पदस्थ हुये। इस दौरान थेटे  ने अपनी पत्नी मंदा थेटे के नाम से जबलपुर के अलग-अलग बैकों से करीब 68 लाख रुपए का कर्ज लिया।

विज्ञापन
MP News: FIR lodged against retired IAS Ramesh Thete and his wife in disproportionate assets case
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे और उनकी पत्नी मंदा थेटे के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमेश थेटे 2001-2002 के बीच जबलपुर में आयुक्त नगर निगम के पद पर पदस्थ रहे। इसके बाद संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण जबलपुर के पद पर पदस्थ हुये। इस दौरान थेटे  ने अपनी पत्नी मंदा थेटे के नाम से जबलपुर के अलग-अलग बैकों से करीब 68 लाख रुपए का कर्ज लिया। जिसे उन्होंने 2012-2013 में अल्प अवधि में वापस जमा किया। इस मामले में रमेश थेटे पर लोकायुक्त संगठन में प्राथमिक जांच वर्ष 2013 में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 2012-2013 की अवधि में रमेश थेटे और उनकी पत्नी ने अत्याधिक लेन-देन अलग-अलग बैंकों के माध्यम से किया। जो  जांच में आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। इस मामले में उनके और उनके पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिटायर्ड आईएएस अफसर रमेश थेटे अभी महाराष्ट्र के नागपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed