फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Fake papers of class 5th and 8th went viral on social media, State Education Center lodged FIR

MP News: पांचवीं और आठवीं का फर्जी पेपर सोशल मीडिया में वायरल, राज्य शिक्षा केंद्र ने दर्ज कराई एफआईआर

Thu, 07 Mar 2024 11:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Mar 2024 11:12 PM IST
सार

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने कहा है कि ऐसे कृत्यों से परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठते हैं, वहीं विद्यार्थी भी गुमराह एवं हतोत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Fake papers of class 5th and 8th went viral on social media, State Education Center lodged FIR
exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इन दोनों कक्षाओं के फर्जी एवं भ्रामक प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग सख्त है। ऐसे ही एक मामले में राज्य शिक्षा केंद्र ने फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करने के मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य शिक्षा केन्द्र के मूल्याकंन नियंत्रक एचजी खरे ने पुलिस आयुक्त, साइबर क्राइम कार्यालय भोपाल में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब और टेलीग्राम पर कतिपय असामाजिक व्यक्तियों द्वारा परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को भ्रामक एवं फर्जी प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने कहा है कि ऐसे कृत्यों से परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठते हैं, वहीं विद्यार्थी भी गुमराह एवं हतोत्साहित हो रहे हैं। इससे उनकी मनोदशा पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ने की भी आशंका है। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के लिए साइबर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संचालक धनराजू एस ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और पूरे मनोयोग से अपनी परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग कर उन्हें किसी भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त सकते हैं। इनके प्रलोभन में फंसकर विद्यार्थी का आर्थिक नुकसान तो होगा ही, साथ ही आपराधिक संलिप्तता का प्रकरण भी दर्ज हो सकता है। अत: विद्यार्थी और अभिभावक ऐसी मिथ्या अफवाहों एवं प्रलोभन से सदैव बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed