फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: EX MP CM Kamal Nath says BJP itself got lost by wandering from the issues

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाजपा पर तंज, बोले- मुद्दों से भटकते-भटकते खुद ही भटक गई BJP

Thu, 09 May 2024 02:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 May 2024 02:41 PM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण का  मतदान हो चुका है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा मुद्दे से भटकते भटकते खुद ही भटक गई।

विज्ञापन
MP News: EX MP CM Kamal Nath says BJP itself got lost by wandering from the issues
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे और आखिरी चरण की तैयारी में एमपी कांग्रेस और बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा पर तंज कसते हुए जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। कहा कि- इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं। भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed