{"_id":"66a8f501194acdf31e0c33cd","slug":"mp-news-epfo-data-reveals-lack-of-jobs-in-the-state-kamal-nath-targets-state-government-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ईपीएफओ के आंकड़ों से खुलासा, प्रदेश में नौकरियों की कमी, कमलनाथ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ईपीएफओ के आंकड़ों से खुलासा, प्रदेश में नौकरियों की कमी, कमलनाथ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
Tue, 30 Jul 2024 07:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:43 PM IST
सार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से जारी आंकड़ों का हवाला देकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। ईपीएफओ के आंकड़े के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 29 हजार नौकरियां कम हुई हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ईपीएफओ के जारी आंकड़े को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ईपीएफओ की तरफ से हाल ही में जारी वर्ष 2023-24 के आंकड़े के अनुसार देशभर में सात लाख और मध्य प्रदेश में 29 हजार नौकरियों में कमी आई है। पूर्व सीएम ने कहा यह स्थिति चिंताजनक है। प्रदेश में पहले ही बेरोजगारों की बड़ी संख्या है, जो कभी पटवारी भर्ती, नर्सिंग, व्यापमं और आरक्षक भर्ती घोटालों से परेशान है।
पूर्व सीएम ने आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह न तो सार्वजनिक क्षेत्र में और न ही निजी क्षेत्र में नौकरियों की सृजन के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। कमलनाथ ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की नीति में पारदर्शिता का अभाव है और वह केवल इवेंटबाजी और कपोलकल्पित वादों में व्यस्त है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश का युवा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, कमलनाथ ने दावा किया कि वह हर कदम पर युवाओं के साथ खड़े रहेगें और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए संघर्ष करेंगे।

मध्य प्रदेश और पूरे देश में नौकरियों में कमी आ रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO के आंकड़ों के मुताबिक़ वर्ष 2023-24 में देश में सात लाख नौकरियां कम हुई है और मध्यप्रदेश में 29 हज़ार नौकरी कम हुई है।
विज्ञापन विज्ञापन
यह अत्यंत चिंताजनक मामला है। प्रदेश में पहले ही बेरोजगारों की बड़ी संख्या…— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 30, 2024