फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Due to Prime Minister's visit on September 25, traffic arrangements will be changed around Bhopal's J

MP News: 25 सितंबर को प्रधानमंत्री के दौरे के चलते भोपाल के जंबुरी मैदान के आसपास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 23 Sep 2023 09:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Sep 2023 09:26 AM IST
सार

जंबुरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था जारी की है। यह व्यवस्था जंबुरी मैदान और आसपास के इलाके में शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
MP News: Due to Prime Minister's visit on September 25, traffic arrangements will be changed around Bhopal's J
25 सितंबर का यातायात पुलिस ने जारी किया डासवर्सन प्लान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। जंबुरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था जारी की है। यह व्यवस्था जंबुरी मैदान और आसपास के इलाके में शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान बोर्ड ऑफिस, गोंविदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चैराहा, महात्मा गांधी चैराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा तक मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोंल पम्प तक मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। 
विज्ञापन


यह रहेगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था 
इस दौरान वैकल्पिक मार्ग अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिषिपुरम चैराहा, चर्च चैराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मंस्जिद तिराहा, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे। पिपलानी/अयोध्यानगर से आने वाले वाहन जेके रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चैराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


भारी वाहन डायवर्सन-
भोपाल शहर की ओर आने वाले भारी वाहन भोपाल से नजदिकी बॉडर विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अष्टा, व्यावरा, बैरसिया से भारी वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा। 
 
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था 
इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बस, वाहन खजूरी सड़क, बकानियां डिपो होते हुए मुबारकरपुर, लांबाखेड़ा, चैपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर से जंबूरी मैदान कट पाइंट का उपयोग करते हुए बसें जंबूरी मैदान पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। इसी प्रकार  राजगढ़ (ब्यावरा), ग्वालियर, चम्बल की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बस वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चैपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जंबूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए बसें जम्बूरी मैदान पार्किग में पार्क करेंगे। कार्यक्रम में रीवा, शहड़ोल, सागर रायसेन की ओर से आने वाले सभी वाहन पटेल नगर चैराहा से आनंद नगर से जंबूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए बसें जम्बूरी मैदान पार्किग में पार्क करेंगे। होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से  होशंगाबाद रोड, आरआरएल तिराहा, एम्स, बडखेडा पठानी होकर सेण्ट जेवियर के पीछे  बस पार्किग में पार्क करेंगे। जबलपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन 11 मील, खजूरी कला जोड से बाये मुडकर एसओएस रोड होकर जम्बूरी मैदान पार्किग में पार्क करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने पर यह रहेगी व्यवस्था 
बारिश होने पर कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बस वाहन खजूरी सड़क, बकानियां डिपो होते हुए मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चैपड़ा कला का उपयोग करते हुए पटेल नगर बायपास से सीएपीटी तक सड़क के किनारे वाहन पार्किंग करेंगे। कार्यक्रम में राजगढ़  (ब्यावरा), ग्वालियर, चम्बल की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बस वाहन मुबारकपुर, लाम्बाखेडा, चैपडा कला का उपयोग करते हुए पटेल नगर बायपास से सीएपीटी तक सड़क के किनारे वाहन  पार्किग करेंगे। जबलपुर, नर्मदापुरम की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बस वाहन मण्डीदीप होते हुए 11 मील से खजूरी कलां आकर 11 मील तरफ सड़क के किनारे वाहन  पार्किग करेंगे। रीवा, शहड़ोल, सागर रायसेन की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बस वाहन रायसेन, बिलखिरिया होते हुए पटेल नगर बायपास आकर पुलिस थाना बिलखिरिया की तरफ सड़क के किनारे वाहन  पार्किग करेंगे। भोपाल से आने वाले सभी प्रकार के बस वाहन प्रभात चैराहा, आईटीआई तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहा होते हुए एनसीसी ग्राउण्ड बस पार्किग स्थल में पार्क करेगे। गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी स्कूल पार्किग एवं महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे अपना वाहन पार्क करेंगे। 
  
पासधारी वाहनों के लिए यह व्यवस्था 
गोंविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने व्ही.आई.पी.पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे। मीडिया के लिए गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर एवं गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क सकेंगे। 


यात्री बसों का डायवर्सन ऐसा रहेगा 
होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।     सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुरा बायपास, गांधीनगर, लालघाटी चैराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी।  इन बसों का लालघाटी से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed