{"_id":"6a86f1f990aca8f8b6044892","slug":"mp-news-digvijaya-fined-1-000-in-defamation-case-court-directs-cross-examination-of-witness-at-the-next-hea-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मानहानि केस में दिग्विजय के वकील ने मांगी अगली तारीख, कोर्ट ने गवाह को 1000रु देने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मानहानि केस में दिग्विजय के वकील ने मांगी अगली तारीख, कोर्ट ने गवाह को 1000रु देने के दिए निर्देश
Thu, 20 Aug 2026 05:54 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:54 PM IST
सार
भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर 1000 रुपये की शास्ति लगाई है। अदालत ने परिवादी पक्ष के साक्षी से लगातार जिरह नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई करते हुए अगली सुनवाई में प्रतिपरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार को भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में परिवादी पक्ष का गवाह कोर्ट पहुंचा था, लेकिन दिग्विजय सिंह के अधिवक्ता के दूसरे मामले में व्यस्त होने के कारण गवाह से जिरह नहीं हो सकी। अधिवक्ता ने कोर्ट से जिरह के लिए अगली तारीख देने का अनुरोध किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गवाह के देरी से पहुंचने और उसके सुनवाई के लिए कोर्ट आने का संज्ञान लिया। अदालत ने निर्देश दिया कि गवाह के आने-जाने में हुए खर्च की भरपाई के लिए उसे 1000 रुपये दिए जाएं। यह राशि दिग्विजय सिंह पर जुर्माने के रूप में नहीं, बल्कि गवाह के खर्च की भरपाई के लिए देने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: लाइसेंस प्रक्रिया अटकी, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहीं ओला-उबर की टैक्सियां, परिवहन विभाग पर उठे सवाल
अगली तारीख पर होगी गवाह से जिरह
अब मामले में परिवादी पक्ष के गवाह से प्रतिपरीक्षण की कार्रवाई अगली सुनवाई पर होगी। दिग्विजय सिंह के अधिवक्ता को अगली तारीख पर गवाह से जिरह करनी होगी।
ये भी पढ़ें- MP News: UCC को लेकर फैली अफवाहों से बढ़े निकाह के आवेदन, भोपाल में काजियों के पास पहुंच रहे परिवार
विज्ञापन
क्या है मामला?
यह मानहानि प्रकरण एससीपीपीएम क्रमांक 13/2022 है। इसमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा परिवादी हैं, जबकि दिग्विजय सिंह अभियुक्त हैं। मामला व्यापमं कांड को लेकर विष्णु दत्त शर्मा के खिलाफ लगाए गए कथित मानहानिकारक आरोपों से जुड़ा है। शर्मा की ओर से दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का प्रकरण दर्ज कराया गया था। ताजा सुनवाई में गवाह की मौजूदगी के बावजूद जिरह नहीं हो सकी। अब अगली तारीख पर गवाह से प्रतिपरीक्षण की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।