फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: DGP Sudhir Saxena sweeps police lines, cleanliness campaign in police stations across the state

MP News: डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पुलिस लाइन में लगाई झाड़ू, प्रदेश भर में थाना-चौकियों में स्वच्छता अभियान

Thu, 18 Jan 2024 10:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 Jan 2024 10:42 AM IST
सार


प्रदेश भर के थाना-चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने भी पुलिस लाइन में झाड़ू लगाई। 21 जनवरी को पुलिस भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। 

विज्ञापन
MP News: DGP Sudhir Saxena sweeps police lines, cleanliness campaign in police stations across the state
भोपाल पुलिस लाइन में डीजीपी ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश भर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश के सभी शाकसकीय कार्यालयों और आवासों में 16 से 21 जनवरी के बीच विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश के सभी थाना-चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने भोपाल में पुलिस लाइन में झाड़ू लगाई। इस दौरान उनके साथ भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने भी सफाई की। 21 जनवरी को सभी पुलिस भवनों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें पुलिस मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के  सभी थाना-चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही अधिकारियों को अपने कार्यालयों को स्वचछता की दृष्टि से अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियां को साफ सफाई रखने प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed