फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Demand arose on Twitter, want Brahmin the Great in Hindi, will be released in Banaras after four mont

MP News: ट्विटर पर मांग उठी हिंदी में चाहिए ब्राह्मण द ग्रेट, चार माह बाद बनारस में होगा विमोचन

Sat, 18 Feb 2023 05:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Feb 2023 05:16 PM IST
सार

किताब में बताया गया कि देश की नस-नस में करप्शन घुस गया है। अंग्रेजों की 200 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रचलित है। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए क्षत्रिय और ब्राह्मण को वन मैन आर्मी बनना होगा। यह दोनों मिलकर देश से इस बीमारी मुक्त करने में सक्षम है।

विज्ञापन
MP News: Demand arose on Twitter, want Brahmin the Great in Hindi, will be released in Banaras after four mont
नियाज खान की बुक ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान की किताब ब्राह्मण द ग्रेट किताब खूब चर्चा में है। अंग्रेजी में लिखी किताब का विमोचन अगले माह मार्च में भोपाल में होगा। अब तक सात किताब लिख चुके आईएएस नियाज खान की किताब ब्राह्मण द ग्रेट किताब कवर को तीन दिन में चालीस हजार लोग देख चुके हैं। इसके हिंदी अनुवाद की ट्विटर पर मांग की जा रही हैं। चार माह बाद हिंदी में महान ब्राह्मण नाम से किताब आएगी। इसका विमोचन बनारस में होगा। आईएएस नियाज खान की किताब में कहा गया है कि क्षत्रियों और ब्राह्मणों को मिलकर काम करना होगा। इससे ही भारत सुपरपावर बन सकेगा और भ्रष्टाचार मुक्त होगा। किताब में बताया गया है कि क्षत्रिय की शक्तिशाली भुजाएं और ब्राह्मणों का सुपर ब्रेन मिलकर देश को सुपरपावर बना सकते हैं। इतिहास में भी क्षत्रिय ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में राज्य की रक्षा करके अपना गौरव बढ़ाते थे।
विज्ञापन

 
भ्रष्टाचार देश की नस-नस में भर गया
किताब में बताया गया कि देश की नस-नस में करप्शन घुस गया है। अंग्रेजों की 200 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रचलित है। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए क्षत्रिय और ब्राह्मण को वन मैन आर्मी बनना होगा। यह दोनों मिलकर देश से इस बीमारी मुक्त करने में सक्षम है।
विज्ञापन

 
लाखों चाणक्य हो जाएंगे तैयार
किताब में लिखा गया कि प्राचीन पद्धति से यदि ब्राह्मण के लिए संस्कृत भाषा में प्राचीन शिक्षा पद्धति फिर से शुरू की जाए। इसमें युवाओं को वेदों का ज्ञान दिया जाए। इससे देश में लाखों चाणक्य बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
21 साल की नौकरी में 19 ट्रांसफर
आईएएस नियाज खान मूलत: छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह 2001 में राज्य प्रशासनिक सेवा में आएं। 2015 में आईएएस में प्रमोशन मिला। अब तक 21 साल की नौकरी में उनके 19 ट्रांसफर हो चुके हैं। वह अभी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed