{"_id":"667009069003e1094101d276","slug":"mp-news-dawoodi-bohra-community-is-celebrating-eid-today-muslim-community-will-offer-prayers-tomorrow-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दाऊदी बोहरा समाज आज मना रहा ईद, मुस्लिम समुदाय कल करेगा सजदे अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दाऊदी बोहरा समाज आज मना रहा ईद, मुस्लिम समुदाय कल करेगा सजदे अदा
Mon, 17 Jun 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:29 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज आज यानी सोमवार को ईद मना रहा है। वहीं, कल यानी मंगलवार को मुस्लिम समुदाय सजदे अदा करेगा।
विज्ञापन
दाऊदी बोहरा समाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहि वसल्लम की अपने परवर दिगार (ईश्वर) के लिए अकीदत (आस्था) का प्रतीक माने जाने वाला त्योहार ईद उल अजहा का देश भर में सोमवार को मना जा रहा है। इससे पहले दाऊदी बोहरा समुदाय ने रविवार को अकीदत का यह त्योहार मनाया। राजधानी भोपाल में कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद बोहरा समाज ने बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह के लिए अपनी अकीदत पेश की।
विज्ञापन
दाउदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि ईद उल अजहा के मौके पर राजधानी की मालीखेड़ा, सैफिया रोड, अलीगंज, सईद कालोनी आदि जमातखाना में ईद का विशेष खुतबा हुआ। मजहबी उलेमाओं ने त्योहार को लेकर खास तकरीर की। सुबह फजीर की नमाज के फौरन बाद हुए इस कार्यक्रम के बाद अकीदतमंद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी का यह दौर तीन दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईद
इस्लामी महीने जिल हिज्ज की 10 तारीख को ईद उल अजहा मनाई जाती है। इस लिहाज से मुस्लिम धर्मावलंबी सोमवार को ईद का त्योहार मनाएगा। ईदगाह समेत शहर की सैकड़ों मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। राजधानी में ईद की पहली नमाज ईदगाह में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी अदा कराएंगे। इसके बाद जामा मस्जिद, ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा होगी। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि अकीदत का यह त्योहार तीन दिन तक चलता रहेगा। इस दौरान बकरे, भेड़ और पाड़े की कुर्बानी की जाएगी।
विज्ञापन
बाजार और हाट दोनों लबरेज
कुर्बानी के लिए बकरे की खरीद-फरोख्त के लिए शहर में जगह-जगह अस्थाई बाजार सजे हुए हैं। यहां आसपास के गांवों से ग्रामीण बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। इधर, त्योहार की जरूरत के लिए लोगों का रुख बाजारों की तरफ भी बढ़ा है। शहर के इब्राहिमपुरा, चौक बाजार, नदीम रोड, जहांगीराबाद, लक्ष्मी टाकीज आदि में देर रात तक खरीद-फरोख्त का दौर चला।
हज के अरकान भी पूरे हो रहे
इस्लाम के पांच अहम फर्ज में शामिल हज को पूरा करने के लिए दुनियाभर के अकीदतमंद मक्का में मौजूद हैं। हज के मुख्य अरकान दो दिन पहले शुरू हो चुके हैं। रविवार को मक्का में हज मुकम्मल हो जाएगा। इस खास सफर में अपने देश से करीब दो लाख हाजी शामिल हैं। इसमें प्रदेश के करीब आठ हजार मुसाफिर शामिल हैं।
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
