{"_id":"63aaf408c6e9642f7e14ddc5","slug":"mp-news-damoh-sp-dr-teniwar-removed-rakesh-kumar-singh-gets-the-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह एसपी डीआर तेनीवार को हटाया, राकेश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह एसपी डीआर तेनीवार को हटाया, राकेश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी
Tue, 27 Dec 2022 07:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:03 PM IST
सार
राज्य सरकार ने दमोह पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। इसके पीछे दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थायी पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की हत्या, मंदिर में तोड़फोड़ और धर्मपरिवर्तन के मामलों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने दमोह पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीआर तेनीवार को हटा दिया है। उनकी जगह 2010 बैच के आईपीएस राकेश कुमार सिंह को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किए।
दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थायी पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की हत्या कर दी गई थी, इसके पहले मंदिर में तोड़फोड़ से कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। शहर में बढ़ती घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने 2009 बैच के आईपीएस दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार को हटा कर सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर पदस्थ किया है। वहीं, सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर को दमोह पुलिस अधीक्षक बनाया है। इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने आदेश जारी कर दिए।