{"_id":"6838487b1fe30d85d002c723","slug":"mp-news-craft-roots-handicraft-exhibition-inaugurated-at-bhopal-haat-cm-says-handicraftsmen-will-get-a-bo-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ, CM बोलें- हस्तशिल्पियों को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ, CM बोलें- हस्तशिल्पियों को मिलेगा बढ़ावा
Thu, 29 May 2025 05:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 29 May 2025 05:14 PM IST
सार
भोपाल हाट में गुरुवार को एक रंगारंग और सांस्कृतिक वातावरण के बीच ‘क्राफ्ट रूट्स’ अंतरराज्यीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
सीएम डाू. मोहन यादव और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को भोपाल हाट परिसर में आयोजित ‘क्राफ्ट रूट्स’ अंतरराज्यीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर से आए हस्तशिल्पियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कौशल और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए ‘क्राफ्टरूट्स’ अभियान का हिस्सा बनेगी। डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी केवल हस्तशिल्प प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और स्वदेशी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला मंच है। उन्होंने कहा,कि मैं मानता हूं कि आज से 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जिसमें अहिल्या माता की 300वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र के नागरिकों की प्यास बुझेगी
श्रमिकों को 5 हजार का अंशदान देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार हस्तशिल्प आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिजली, पानी और ब्याज में अनुदान के साथ-साथ यदि कोई श्रमिकों को रोजगार देता है तो सरकार 10 वर्षों तक प्रति श्रमिक 5000 रुपए प्रतिमाह का अंशदान देगी। उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में कहें तो कारखाना उद्यमी चलाएंगे और काम करने वालों के लिए सरकार भी सहयोगी बनेगी। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि वे केवल उद्घाटन करने नहीं आए, बल्कि प्रदर्शनी के दौरान एक बार फिर आकर हस्तशिल्पियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal: MP कांग्रेस भितरघातियों को जिला और ब्लॉक स्तर में करेगी चिन्हित,3 जून को आएंगे राहुल गांधी,तैयारी शुरू
प्रदेश की कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र की कला में एक खास पहचान होती है। कश्मीर की कालीन हो या सीधी की पंजा दरी, हर कृति अपनी संस्कृति की खुशबू लिए होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।