फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress's protest against IT department, Kamal Nath's picture missing from posters, BJP taunts

MP News: IT विभाग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पोस्टरों से कमलनाथ की तस्वीर गायब, भाजपा ने कंसा तंज

Mon, 19 Feb 2024 08:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 19 Feb 2024 08:13 PM IST
सार

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के पोस्टरों से कमलनाथ की तस्वीर गायब थी। इस पर भाजपा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP News: Congress's protest against IT department, Kamal Nath's picture missing from posters, BJP taunts
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में सोमवार को आयकर विभाग दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल विभाग ने ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था, हालांकि आयकर अपीलीय प्राधिकरण ने इस आदेश पर रोक लगा दी है। इसके घटनाक्रम के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधायक उपस्थित थे। 
विज्ञापन


भाजपा डर दिखा रही
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का डर दिखा कर डरा रही है। कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए। उन्होंने कहा कि इसी तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं है। 
विज्ञापन


पोस्टर से फोटो गायब 
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच के पीछे लगे पोस्टर से पूर्व सीएम कमलनाथ को फोटो गायब था। पोस्टर में केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतपिक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की तस्वीर दिखाई थी। इस पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को पोस्ट कर लिखा कि कमलनाथ कब कांग्रेस से गायब होंगे, वो पता नहीं, लेकिन जीतू पटवारी की कांग्रेस ने उनको अभी से कांग्रेस के पोस्टरों से गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed