फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress MLAs asked for funds, CM said - make a vision document of your assembly, the government will

MP News: कांग्रेस विधायकों ने मांगा फंड, CM बोले-अपनी विधानसभा का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, सरकार पूरी मदद करेगी

Tue, 01 Oct 2024 05:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कांग्रेस के विधायकों ने मुलाकात की और विधानसभा के लिए फंड मांगा। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेट बनाएं। सरकार पूरी मदद करेगी। 

विज्ञापन
MP News: Congress MLAs asked for funds, CM said - make a vision document of your assembly, the government will
सीएम डॉ. मोहन यादव से कांग्रेस विधायकों ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 27 विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक अपनी विधानसभा के विकास कार्यों के लिए फंड नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को सुना और कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, सरकार पूरी मदद करेगी। पांच वर्ष के विकास का रोडमेप तैयार करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक की समस्याओं को सुना और मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायकों के बीच दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर अपनी रखी। उन्होंने सीएम से मुलाकात के बाद बातचीत में कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को निष्पक्ष होकर सबके विकास कार्यों को प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि धान के 3100 रुपए और गेहूं 2700 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। यह मुद्दा हम लगातार उठा रहे हैं। अतिवृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। इसका तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विधायकों से परस्पर चर्चा की है। खासकर पहले हमने अपनी फसलों के सर्वे का फैसला किया। जिसके लिए हमने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि अगर फसल खराब हुई है तो उसका निराकरण करें। गौशालाओं के लिए उनकी व्यवस्था अच्छी बनी रहे, उसका अनुदान बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में इन्दौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर बड़ी-बड़ी नगर निगमों में गौशाला बनाने और गौ धन को बढ़ावा देने के साथ ही दूध पर बोनस और दूध उत्पादन में भी मध्यप्रदेश देश का नंबर राज्य बने। राज्य परिसीमन आयोग भी बनाया है। जिला संभाग, तहसीलों को अपनी सीमाएं बदलने के लिए सभी प्रकार के सुझाव भी लेंगे। विकास के मामलों में भी सरकार द्वारा किए गए कार्यों से उन्हें अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी विधायक वो चाहे कांग्रेस के हों, या भाजपा के सभी अपनी-अपनी विधानसभाओं में विजन डॉक्यूमेंट बनाएं। पांच सालों में विकास के मामले में वो अपनी विधानसभा को कहां ले जाना चाहते हैं और उसमें हम समान रूप से सारे विधायकों की मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम मध्यप्रदेश की आर्थिक व्यवस्था भी डबल करने वाले हैं। विकास के मामलों में मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बने इस प्रयास में हम लगे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सारे जनप्रतिनिधि वो अपनी अपनी चिंता करके आ रहे हैं। हम सबने भी कोशिश की है कि मध्यप्रदेश को एक नए रूप में भी लाना है। जहां से हम चले थे उससे और भी डबल स्थिति पाना है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में विकास की गति को इसी तरह जारी रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed