{"_id":"672b8fd947491e5c540c648e","slug":"mp-news-congress-demands-removal-of-sdm-posted-in-budhni-for-17-years-accused-of-working-as-bjp-agent-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp news: बुधनी में 17 साल से जमे SDM को हटाने की कांग्रेस ने की मांग, BJP एजेंट के रूप में काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp news: बुधनी में 17 साल से जमे SDM को हटाने की कांग्रेस ने की मांग, BJP एजेंट के रूप में काम करने का आरोप
Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM IST
सार
एमपी कांग्रेस ने बुधनी में करीब 17 साल से जमे एसडीएम को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। एसडीएम पर बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। वहीं श्योपुर जिले में पदस्थ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के खिलाफ भी शिकायत की है।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव को बाधित करने अधिकारियों पर कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है और उनकी शिकायत आयोग से कर रही है। अब बुधनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी दिनेश सिंह तोमर को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। कहा है कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी दिनेश सिंह तोमर 17 सालों तक बुधनी विधानसभा क्षेत्र में ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम के रूप में पदस्थ रहे हैं। वे यहां बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इसलिए निष्पक्ष मतदान के लिए उन्हें बुधनी से हटाया जाए।
बीजेपी के लिए काम कर रहे रिटर्निंग अधिकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह से बुधवार को कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने शिकायत की है। इसमें कहा है कि बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। सरकार ने बुधनी के रिटर्निंग अधिकारी के रूप में दिनेश सिंह तोमर को पदस्थ किया है जबकि वे सीधे तौर पर राजनीतिक व्यक्ति के रूप में बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। शिकायत में बताया गया है कि दिनेश सिंह तोमर वर्ष 2007 से बुधनी क्षेत्र में अलग-अलग समय पर पदस्थ रहे हैं। वे इलाके में तोमर नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम नसरुल्लागंज के रूप में पदस्थ रहे हैं। वे करीब 17 साल यहां पदस्थ रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार लंबे समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ रहने के कारण चुनाव प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए ऐसे अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। ऐसे अफसर की पदस्थापना को कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि तोमर के बीजेपी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है और ऐसे में बुधनी में 13 नवंबर को निष्पक्ष मतदान होने में संदेह है। इसलिए अधिकारी को तुरंत हटाया जाए।
विजयपुर में इस अधिकारी को हटाने की मांग
कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने श्योपुर जिले में पदस्थ किए गए लालजीराम मीना सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के खिलाफ भी शिकायत की है। धनोपिया ने कहा कि मीना वनमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के रिश्तेदार हैं। मंत्री रावत ने उनकी पदस्थापना जाति के आधार पर आदिवासी वोटर को लुभाने के लिए कराई है। आदिवासी क्षेत्र में मीना की पोस्टिंग को गलत बताते हुए हटाने की मांग की गई है। धनोपिया ने कहा कि मंत्री रावत के इशारे पर विजयपुर में कई बीएलओ को भी जातीय आधार पर तैनात कराया गया है। उन्हें भी हटाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने विजयपुर के रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने सिकरवार को हटाने का निर्देश दिया था। सिकरवार के स्थान पर आयोग ने श्योपुर के एसडीएम मनोज गढ़वाल को विजयपुर का रिटर्निंग अधिकारी बनाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उधर राज्य शासन ने चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए एसडीएम विजयपुर उदय सिंह सिकरवार को श्योपुर जिले से हटाकर उपायुक्त राजस्व ग्वालियर संभाग के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी कर दिए हैं।