फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Committee meeting on March 3 for giving seventh salary to secretary and employment assistants

MP News: सचिव और रोजगार सहायकों को सातवां वेतन देने को लेकर कमेटी की बैठक 3 मार्च को

Tue, 28 Feb 2023 05:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Feb 2023 05:05 PM IST
सार

सदन के सत्र के प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
MP News: Committee meeting on March 3 for giving seventh salary to secretary and employment assistants
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरुआत हुई। प्रश्नकाल में पहला प्रश्न खनगोन के भीकनगांव से विधायक झूमा सोलंकी ने उठाया। सोलंकी ने पंचायत सचिव को सातवां वेतनमान देने, पंचायत विभाग में संविलियन और नियमितिकरण को लेकर सवाल पूछा। झूमा सोलंकी ने लिखित जवाब अपूर्ण होने की बात कही। इस पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जवाब दिया कि सचिव और रोजगार सहायकों को सातवां वेतनमान देने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी की बैठक 3 मार्च को होगी। इसके बाद तीन महीने में कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर दी जाएगी।   
विज्ञापन

 
अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किया जाएगा
विधायक बैजनाथ कुशवाह के अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने लिखित में जवाब दिया कि अतिथि शिक्षकों को स्थाई नहीं किया जाएगा। बल्कि उनको सीधी भर्ती के शिक्षकों के पदों के उपलब्ध रिक्तियों की 25 प्रतिशत रिक्तियां अतिथि शिक्षक वर्ग के लिए आरक्षित की गई। जिसके लिए पात्रता न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्रों में न्यूनतम 200 दिवस शाकसीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य किया गया है। इन नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
465 स्कूल/छात्रावास जर्जर और क्षतिग्रस्त हैं
विधायक हीरालाल अलावा ने धार जिले के जर्जर स्कूलों की स्थिति को लेकर पूछे सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जवाब दिया कि जिले में 465 स्कूल/छात्रावास जर्जर और क्षतिग्रस्त है। इनमें 463 स्कूल/ छात्रावासों की छतों से पानी टपकता है। मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार की तरफ से नवीन भवन और मरम्मत के लिए बजट आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 दिवंगतों का दी गई श्रद्धांजलि
सदन के सत्र के प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव को याद करते हुए कहा कि मेरे विधायक बनने में उनका बड़ा योगदान है। सिंह ने कहा कि उनके परिवार ने उनके गांव में शरद यादव जी की मूर्ति लगाने को कहा था, मैं मुख्यमंत्री से इस दिशा में पहल करने का अनुरोध करता है। इससे पहले कांग्रेस विधायक शरद कौल ने सिधी बस दुर्घटना में आदिवासियों की मौत की बात कहनी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed