{"_id":"63c54cef809c6002505b2b4a","slug":"mp-news-commissioner-collectors-conference-under-the-chairmanship-of-cm-shivraj-on-january-31-and-february-1-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कमिश्नर, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 31 जनवरी और 1 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कमिश्नर, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 31 जनवरी और 1 फरवरी को
Mon, 16 Jan 2023 06:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस में वन टू वन चर्चा करेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भोपाल बुलाया गया है। पहले दिन सीएम कमिश्नर और कलेक्टर्स से बात करेंगे। इसके बाद अगले दिन आईजी और एसपी से चर्चा करेंगे। कोरोना के बाद पहली बार फिजिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 31 जनवरी और 1 फरवरी को कमिश्नर, कलेक्टर्स कॉफ्रेंस आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक शामिल होंगे। इस कॉफ्रेंस में सीएम शिवराज प्रदेश में कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस में वन टू वन चर्चा करेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भोपाल बुलाया गया है। पहले दिन सीएम कमिश्नर और कलेक्टर्स से बात करेंगे। इसके बाद अगले दिन आईजी और एसपी से चर्चा करेंगे। कोरोना के बाद पहली बार फिजिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इससे पहले दो बार कॉन्फ्रेंस स्थगित हो चुकी हैं। 16 और 17 जनवरी को कॉन्फ्रेंस आयोजित होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। बैठक को लेकर सभी विभागों से पहले ही जानकारी भेजने के लिए कहा गया था।
कॉन्फ्रेंस में पेसा नियम क्रियान्वयन, सीएम राइज स्कूल का संचालन, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण योजना के क्रियान्वयन, शिशु-मातृ मृत्युदर कम करने , आयुष्मान निरामय योजना, बाल अपराध के नियंत्रण की समीक्षा की जाएगी।