फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav said in Jharkhand - This election is about dealing with all the dishonest people, targeted C

MP News: झारखंड में सीएम यादव बोले- यह चुनाव सभी बेईमानों से निपटने का, कांग्रेस पर जमकर बरसे

Mon, 28 Oct 2024 10:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Oct 2024 10:14 PM IST
सार



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड के महगामा एवं पोरेयाहत विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  झारखंड की लड़ाई 1937 से शुरू हुई, लेकिन बीच में कई लोगों का मन झारखंड के विकास के लिए नहीं था, उनका मन सिर्फ लूट-खसोट के लिए था। ऐसे लोग लंबे समय तक कांग्रेस के भीतर और कांग्रेस के साथ में रहे। लगातार झूठ बोलकर कहते थे कि झारखंड राज्य बिहार से अलग हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन
MP News: CM Yadav said in Jharkhand - This election is about dealing with all the dishonest people, targeted C
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने झारखंड में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड के महगामा एवं पोरेयाहत विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के सामने चट्टान की तरह लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा की धरती से झारखंड की जनता की आवाज आ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज से मिल रही है।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में जो समय के साथ नहीं चलते हैं, वे मिट जाते हैं। झारखंड की लड़ाई 1937 से शुरू हुई, लेकिन बीच में कई लोगों का मन झारखंड के विकास के लिए नहीं था, उनका मन सिर्फ लूट-खसोट के लिए था। ऐसे लोग लंबे समय तक कांग्रेस के भीतर और कांग्रेस के साथ में रहे। लगातार झूठ बोलकर कहते थे कि झारखंड राज्य बिहार से अलग हो ही नहीं सकता।  यहां के बेईमान नेता चोर, डाकू, लूटेरे रोटी की जगह पर नोट खाते हैं। मंत्री, पीए और नौकरों के घर से 350 करोड़ रुपये  निकलना आश्चर्य की बात है। यह चुनाव सभी बेईमानों से निपटने का चुनाव है। झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के चिकित्सक, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका नहीं मिलता है, क्योंकि यहां बेईमानों ने कब्जा करके रखा है। विपक्षी नेताओं के लिए परिवार प्रथम और भाजपा के लिए देश प्रथम है। कांग्रेस के शासनकाल में एक हजार मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ जमीन घोटाला, एक हजार करोड़ खनिज घोटाला, शराब घोटाला, सेना की जमीन का घोटाला, नौकरियों में घोटाले हुए हैं। ऐसे घोटालेबाजों को घर बैठाना है और संकल्प लेना है कि झारखंड में कमल खिलेगा और यह प्रदेश देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। 
विज्ञापन


लैंड जिहाद, लव जिहाद करने वालों के हर पाप का हिसाब होगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान न हो पाएं, इसके लिए हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम भगवान का मंदिर बनवाया। आज भगवान मुस्कुरा रहे हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के माध्यम से संस्कारों की त्रिवेणी बही है। संस्कारों के माध्यम से ही दुनिया में पहचान बनी है। यहां पर आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराकर उनकी जमीनों पर कब्जा किया जाता है। यह लैंड जिहाद और लव जिहाद फैलाते हैं। उनके किए गए हर पाप का हिसाब होगा। भारतीय जनता पार्टी ही बांग्लादेशी घुसपैठियों से आपकी बहन, बेटी, घर और जमीन की सुरक्षा करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed