फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav paid tribute to Pt. Deendayal on his death anniversary, said - hoist the flag of Indian cult

MP News: पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर सीएम यादव ने किया नमन, बोले-भारतीय संस्कृति की पताका दुनियाभर में फहराई

Sun, 11 Feb 2024 11:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Feb 2024 11:44 AM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लालघाटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav paid tribute to Pt. Deendayal on his death anniversary, said - hoist the flag of Indian cult
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। भोपाल के लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने जयघोष के नारे लगाये।  
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक लगातार अपने पूरे जीवन को यज्ञ में आहूत की तरह समाहित करते हुए देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए राजनीति का एक नया दर्शन दिया, जिसे दुनिया एकात्म मानव दर्शन के नाम से जानती है। जिसका मूल भाव गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए और उन्हें मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति हो। 
विज्ञापन

 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पं. उपाध्याय ने जो विचार दिया उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार कर रही हैं। भाजपा लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्य कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed