फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will transfer the amount to the accounts of Ladli sisters today, it will be transferred on the 15t

MP News: सीएम लाडली बहनों के खाते में आज ट्रांसफर करेंगे राशि, हर माह 15 तारीख को ही ट्रांसफर की जाएगी

Wed, 16 Apr 2025 06:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Apr 2025 06:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मंडला  से "लाड़ली बहना योजना" की राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1552.38 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। 
 

विज्ञापन
MP News: CM will transfer the amount to the accounts of Ladli sisters today, it will be transferred on the 15t
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राशि अंतरण की तारीख में सदैव एकरूपता लाने के लिए अब राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास यह राशि लाडली बहनों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को मंडला जिले से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इसके अलावा उज्जवला योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का वितरण एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत  1100 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।  
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में कृषक कल्याण मिशन को कैबिनेट की मंजूरी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार तथा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के मध्य सहकारिता अनुबंध से पशुपालकों को सीधा लाभ होगा। पशुपालकों द्वारा उत्पादित दूध एवं इससे जुड़े अन्य उत्पाद अब सीधे एनडीडीबी के माध्यम से खरीदे जाएंगे। सीएम ने बताया कि एनडीडीबी के साथ कॉम्प्रिहेंसिव प्लान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अगले 5 साल में दो करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन क्षमता का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। इस दिशा में एनडीडीबी से भी मार्गदर्शन लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: गांधी मेडिकल कॉलेज में बनेगा प्रदेश का पहला पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग, 12 पदों को मंजूरी

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें आत्मनिर्भर और सशक्त बनें, यही हमारा ध्येय है। मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रदेश की बहनों के खाते में ग्राम टिकरवारा, मण्डला से "लाड़ली बहना योजना" के अंतर्गत ₹1250 की राशि अंतरित करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed