फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will transfer the 8th tranche to the account of the ladies, Shivraj said he will join the campaign

MP News: शिवराज की तरह मोहन यादव ने लुटाया बहनों पर प्यार, जारी की 8वीं किस्त, CM बोले- नहीं बंद होगी योजना

Wed, 10 Jan 2024 01:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। सीएम ने कहा कि योजना निरंतर जारी रहेगी। 

विज्ञापन
MP News: CM will transfer the 8th tranche to the account of the ladies, Shivraj said he will join the campaign
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पूर्व सीएम की तरफ लाड़ली बहनों पर प्यार लुटाया। उन्होंने 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1250-1250 रुपए की आठवीं किस्त जारी की। सीएम ने कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर में लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना निरंत जारी रहेगी। योजना बंद नहीं होगी।  इसके अलावा सीएम ने 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को पेंशन व आर्थिक सहायता के लिए 341 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कन्यापूजन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में  मकर संक्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे त्यौहार को मनाने का तरीका और प्रकृति से उसका संबंध एक अलग एहसा कराता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति खुली किताब की तरह है। यह दुनिया और मनुष्यता को समझने का मौका देती है। हमारी सभी व्रत, त्यौहार, पर्व और उत्सव, उत्साह और उमंग के साथ हमारे सभी गुणों को दुनिया के सामने एक अलग रूप में लाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि डाल रही है, लेकिन पता नहीं कांग्रेस के लोगों का पेट क्यो ंदुखता है। उन्होंने कहा कि जब आज राशि देते देख रहे तो कहते हैं कि अब दे दी, अगली बार नहीं देंगे। तुम उम्मद में बैठे रहो, हम हर बार देते रहेंगे।  उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कुछ दिया नहीं, लेकिन देने वालों पर उंगली उठाते है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'अपने बाप का क्या जाता है, राम की चिड़िया राम के खेत खाओ मोरी चिड़िया  भर-भर पेट। आपका है आपको ही दे रहे हैं।' मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी कहते है कि देश में केवल चार जातियां है। महिला, युवा, किसान और गरीब। वो कहते है कि वो करते हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इस अवसर पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना में कहा कि आज 10 तारीख है। बहनो के खाते में फिर 1250 रुपए आने वाले हैं। सभी बहनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि मेरे लिए सारी बहनें देवी का रूप हैं और महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। अब लाडली बहने, लखपति बहने बने इसके अभियान में मैं जुटूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और मध्य प्रदेश में भाजपा पार्टी की सरकार मां, बहन और बेटी के जन कल्याण में जुटी रहेगी। मेरी सभी बहनों को एक बार फिर बहुत बहुत शुभकामनांए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को कंगन और मिठाई बांटी। इस कार्यक्रम को मकर संक्रांति उत्सव नाम दिया गया है। इसमें 15 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा।  इसमें जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। बाल विवाह की सूचना देने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।  जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर “गुड टच-बैड टच” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed