फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will inaugurate the National Children's Science Exhibition today, 900 students from 31 states will

MP News: CM आज करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, 31 प्रदेशों के 900 विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 18 Nov 2025 07:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Nov 2025 07:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह भोपाल में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे, जिसमें देश के लगभग 900 विद्यार्थी और शिक्षक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट व मॉडल प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
MP News: CM will inaugurate the National Children's Science Exhibition today, 900 students from 31 states will
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में मंगलवार को सुबह 9:45 पर 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया जा रहा है। आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग सहभागिता कर रहा है। प्रदर्शनी में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी एवं शिक्षक विज्ञान पर केंद्रित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  8.57 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर, सीएम बोले-नवंबर अंत तक अधिकाधिक औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन कराएं
विज्ञापन


बच्चों में प्रोत्साहित की जाएगी विज्ञान के प्रति रूचि
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और वैज्ञानिक विचार विकसित करना है। इस कार्यक्रम में देश के समस्त प्रदेश एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं जैसे आंचलिक विज्ञान केंद्र, आईसर, मैनिट, आईसेक्ट एवं ग्लोबल स्किल पार्क के वैज्ञानिक सहभागी विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक वार्ता में विशेष व्याख्यान देंगे। इसके बाद 30 मिनट विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  किसानों के आंदोलन से पहले बड़ा फैसला: उज्जैन में लैंड पूलिंग निरस्त, CM बोले-पूरा विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव

अलग-अलग विषयों पर होगी चर्चा 
विज्ञान प्रदर्शनी का 2025-26 का विषय सतत भविष्य के लिये विज्ञान प्रौद्योगिकी रखा गया है। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य रूप से खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृति खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग के साथ अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। विज्ञान प्रदशर्नी में शाम को प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों को राजधानी भोपाल के आसपास ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों, विज्ञान केंद्र, शिल्प केंद्र आदि का भ्रमण भी कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में एसआईआर में लापरवाही पर कलेक्टर ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निलंबित किया

240 साइंस मॉडल का प्रदर्शन होगा 
प्रदर्शनी में प्रतिदिन दो हजार विद्यार्थी एवं नागरिक अवलोकन करने पहुंचेंगे। प्रदर्शनी में 240 साइंस मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रतिभागी विद्यालयों की संख्या 229 है। यह प्रदर्शनी देश के विभिन्न भागों के युवाओं एवं बच्चों को विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण संबंधी मुद्दों के विभिन्न पहलुओं के विषय में जानकारी प्राप्त करने और एक-दूसरे के साथ अपनी विविध संस्कृतियों को साझा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। भोपाल में 6 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 23 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed