फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Collector suspends BLO and supervisor for negligence in SIR in Bhopal

MP News: भोपाल में एसआईआर में लापरवाही पर कलेक्टर ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निलंबित किया

Mon, 17 Nov 2025 10:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Nov 2025 10:07 AM IST
सार

भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। निर्वाचन प्रक्रिया के संवेदनशील चरण में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी अधिकारियों की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
MP News: Collector suspends BLO and supervisor for negligence in SIR in Bhopal
भोपाल में दो कर्मचारी निलंबित

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल ने दो कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है। भोपाल कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार मतदान केंद्र क्रमांक 02 के बीएलओ अनंतलाल मिश्रा पर लगातार निर्देशों के बावजूद BLO App पर एक भी गणना प्रपत्र डिजिटाइज नहीं किए जाने का आरोप है। अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता और जिम्मेदारियों के निर्वहन में घोर लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bageshwar Baba Padyatra: धीरेंद्र शास्त्री की एकता यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, सड़क पर बैठ खाई पूड़ी
विज्ञापन


इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 154 के बीएलओ सुपरवाइजर शुभम प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है। समीक्षा में पाया गया कि उनके प्रभार क्षेत्र के बीएलओ को निर्देशानुसार प्रतिदिन 100 गणना प्रपत्र डिजिटाइज करने का लक्ष्य पूरा नहीं कराया गया। सुपरविजन की जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने और लक्ष्यों को पूरा न कराने पर उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का संवेदनशील और प्राथमिक चरण है, जिसमें कोई भी कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा में सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुशासन संवाद 2.0 में सीएम यादव का मप्र विकास मॉडल प्रस्तुत-जल प्रबंधन, संस्कृति, शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed