फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM stopped his convoy at a woman's request, took selfies with children, and provided financial assist

MP: सीएम ने महिला के अनुरोध पर रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी,गरीब महिलाओं को मौके पर आर्थिक मदद दी

Sat, 17 Jan 2026 05:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का निरीक्षण करके लौटते समय आरिफ नगर में  महिलाओं से मिले। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को मौके पर आर्थिक मदद दी और बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
MP News: CM stopped his convoy at a woman's request, took selfies with children, and provided financial assist
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण करने के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आरिफ नगर में पूजा करती एक महिला ने रोक लिया। मुख्यमंत्री ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिर में अगरबत्ती लगाई और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय महिलाओं से बातचीत की और पूछा कि ‘सब ठीक है, लाड़ली बहनों को पैसे मिल रहे हैं?’ महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर महीने 1,500 रुपए मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी बात की और उनके साथ सेल्फी लेकर उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP में सियासी तूफान: बरैया ने महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी को सही ठहराया, राहुल के साथ भी दिखे; भाजपा हमलावर
विज्ञापन


आरिफ नगर की मंजु बाई ने सीएम को बताया कि उनके पति बीमार हैं और कुछ आर्थिक मदद चाहिए। इसी तरह, प्रभा बाई कुशवाहा ने भी मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वेच्छानुदान मद से दोनों महिलाओं को मौके पर 50-50 हजार रुपए मंजूर किए। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि तत्काल 10-10 हजार रुपए शनिवार को दोनों महिलाओं को दिए जा चुके हैं, और शेष राशि उनके बैंक खातों में जल्द ही पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्लॉटर हाउस का काला सच: अफसरों की मेहरबानी और सिस्टम की छांव में कैसे पनपा असलम चमड़ा का साम्राज्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed