फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj will start development journey from Bhind on Sant Ravidas Jayanti

MP News: सीएम शिवराज संत रविदास जयंती पर भिंड से करेंगे विकास यात्रा का शुभारंभ

Fri, 03 Feb 2023 07:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Feb 2023 07:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संत रविदास जयंती 5 फरवरी को भिंड में होने वाले जन-सेवा अभियान कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण करेंगे। साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will start development journey from Bhind on Sant Ravidas Jayanti
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में संत रविदास जयंती से सरकार सभी जिलों में विकास यात्रा निकालेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  भिंड में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के बहाने सत्ता में बैठी बीजेपी हर गांव और शहर की गलियों को कवर करेगी। इस दौरान जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किये जाएंगे। भिंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने शुक्रवार को समीक्षा की। 
विज्ञापन

 
हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र देंगे 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संत रविदास जयंती 5 फरवरी को भिंड में होने वाले जन-सेवा अभियान कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण करेंगे। साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम भी बनते हैं। वर्चुअली समीक्षा में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया भी वर्चुअली शामिल हुए।
विज्ञापन


42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 150 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बने 42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 242 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शुरू होने वाले 79 कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री विकास यात्रा के 5 रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेगे गांव-कस्बें
मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में मुरैना और श्योपुर में प्राप्त आवेदनों में से 95 प्रतिशत से अधिक तथा भिण्ड में 91 प्रतिशत से अधिक आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। भिंड में 661, मुरैना 628 और श्योपुर में 287 शिविर लगाये गये। इन 1571 शिविरों में प्राप्त 4 लाख 386 आवेदन में से 3 लाख 77 हजार 886 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम से भिण्ड, मुरैना और श्योपुर के सभी गांव, कस्बों और नगरों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed