फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Shivraj had darshan of Sai Baba in Shirdi, said from here he makes action plan for the

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज ने शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन किए, बोले यहीं से नए साल की कार्ययोजना बनाता हूं

Sun, 01 Jan 2023 12:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

नए साल 2023 के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिर्डी में साई बाबा के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि मैं यहीं से नए साल की कार्ययोजना बनाता हूं। 

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj had darshan of Sai Baba in Shirdi, said from here he makes action plan for the
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे शिर्डी आते हुए कई वर्ष हो गए हैं और यहीं मैं नए साल की कार्य योजना बनाता हूं। शिर्डी से जाते ही अपने सारे मंत्रियों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक करता हूं और वहीं से नए साल के रोडमैप पर हमारा काम प्रारंभ हो जाता है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नया साल आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि और रिद्धि सिद्धि लाए और आपका घर और आगन खुशियों से भर जाएं। सीएम ने कहा कि आप केवल आप के लिए नहीं है। देश के लिए भी हैं। अपने प्रदेश के लिए भी है। अपने समाज के लिए भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। इसलिए हमें भी आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा  कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए मैं दिन और रात अपने संपूर्ण क्षमता झोक कर काम करुंगा। लेकिन केवल मैं नहीं हम मिलकर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाएंगे। इसलिए मेरी आपसे अपील है कि जो भी आपका काम हो। जो भी आप काम कर रहे है। वह केवल अपने लिए नहीं, अपने प्रदेश के लिए भी करें। पूरी मेहनत और ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठा से करें। तभी मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। इसलिए आईये आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए अपने आप को झोंक दें और पूरी क्षमता के साथ काम करें। ताकि हमारा देश भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने 2 जनवरी को अपने निवास पर बड़ी बैठक बुलाई हैं। बैठक में मंत्री और सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी वर्चुअली जुड़ेगें। वहीं, मुख्य सचिव, एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इस साल प्रदेश में लोकार्पण और शिलान्यास के लिए विकास यात्राएं भी फरवरी में निकलना है।  बैठक में सीएम आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास यात्राओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed