फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj discussed VC with industrialists of USA, invited to come to MP

MP News: सीएम शिवराज ने यूएसए के उद्योगपतियों से वीसी से की चर्चा, एमपी आने का दिया न्यौता

Wed, 07 Dec 2022 11:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Dec 2022 11:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। पहले चंबल में जहां डाकू थे वहीं अब हम वहां अटल प्रोग्रेस वे बना रहे हैं। आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आप पधारिये। आप मध्यप्रदेश घूमने भी आइये। आपका स्वागत है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj discussed VC with industrialists of USA, invited to come to MP
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने GIS समिट के संबंध में USA के उद्योगपतियों और फ्रेंडस ऑफ MP से VC के माध्यम से चर्चा की। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्राकृतिक संपदा भरपूर है और बिजली, सड़क, पानी सहित उद्योगों के लिए समस्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश पावर सरप्लस राज्य है। हम मध्यप्रदेश में ओम्कारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगा रहे हैं। फार्मा सेक्टर में मध्यप्रदेश ने बहुत बेहतर काम किया है और लगातार इस सेक्टर पर हम फोकस कर रहे हैं। इस अवसर पर जितेंद्र मुछाल, राकेश भार्गव, पुनीत सिंघल, अबिद नीमचवाला, अमित भंडारी, सुनील नायक, सुधीर पारिख, हेमा जी समेत कई उद्योगपति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। पहले चंबल में जहां डाकू थे वहीं अब हम वहां अटल प्रोग्रेस वे बना रहे हैं। आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आप पधारिये। आप मध्यप्रदेश घूमने भी आइये। आपका स्वागत है। निवेश के लिए जो चीजें चाहिए वह सारी मध्यप्रदेश में हैं। हमारे पास डेढ़ लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक है। जमीन की कोई कमी नहीं है। मध्यप्रदेश इन्वेस्ट फ्रेंडली प्रदेश है। निवेशकों की राह में जो भी बाधाएं आती हैं उन्हें दूर करने के लिए हम तत्पर रहते हैं। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है, लेपर्ड स्टेट है। और अब हम चीता स्टेट भी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अनेक कंपनियां यहां काम कर रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमेशा भारत ने यही मंगल कामना की है कि सब सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल और सबका कल्याण हो। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केवल भारत नहीं बल्कि दुनिया के कल्याण के लिए प्रयत्नरत हैं। उनके नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण तो हो ही रहा है लेकिन दुनिया की समृद्धि और विकास के लिए हम और क्या बेहतर कर सकते हैं। उसके लिए भी वह लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। मुझे बताते हुए खुशी है और आप सब जानते हैं कि यूएसए और भारत दोनों के संबंध बहुत गहरे औऱ घनिष्ठ हैं। दोनों दुनिया के महान लोकतंत्र हैं और दुनिया की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सीएम बोले मध्यप्रदेश, भारत का सबसे तेजी से बड़ने वाला प्रदेश हैं। हम देश के दिल हैं। देश के मध्य में उपस्थित हैं। मध्यप्रदेश वन संपदा, खनिज संपदा, जल संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। हम टाइगर स्टेट, लेपर्ट स्टेट, वल्चर स्टेट भी हैं और अब चीता स्टेट भी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाते मैं और पूरी टीम लगातार प्रयत्न कर रही है। हम कृषि में देश में नंबर 1 हैं।



उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि पिछले 4-5 वर्षों में चाहे पंजाब से हो, साउथ से हो जितनी बड़ी रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्स्ट टाइल्स क्षेत्र की कंपनियां तेजी से मध्यप्रदेश में आ रही हैं। मैं ये मानता हूं कि जो हमारी इंवेस्टर फ्रेंडली पॉलिसी के कारण लोग यहां निवेश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed