फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said – the British left but Congress left behind, gave a gift of 244 crores in the Tribal Pride Da

MP News: CM बोले-अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस छोड़ गए, जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में 244 करोड़ की दी सौगात

Sat, 15 Nov 2025 02:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Nov 2025 02:15 PM IST
सार

बिरसा मुंडा जयंती पर आलीराजपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस छोड़ गए, साथ ही 244 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करते हुए आदिवासी नायकों के सम्मान और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
MP News: CM said – the British left but Congress left behind, gave a gift of 244 crores in the Tribal Pride Da
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शनिवार को आलीराजपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम छित्तू किराड़ कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा और छित्तू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद वे विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, भूमि पूजन और हितग्राहियों को लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने यह भी कहा कि अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने किसी आदिवासी नायक को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि आज हम आदिवासी नायकों की जयंती मना रहे हैं तो उन्हें आपत्ति होती है। उन्होंने आगे कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर मिलने वाला उत्साह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। छित्तू किराड़ के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हजारों आदिवासियों को संगठित कर अंग्रेजों को चुनौती दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस पर तीखे बयान
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बिहार में हालिया चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस को करारी हार मिली है और जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार को लेकर बिहार को बदनाम करने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है। अब कांग्रेस का राजकुमार घर जाने की तैयारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं और घोषणाओं का उल्लेख
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान की मांग पर हर पंचायत में पांच कपिल धारा कुओं की संख्या बढ़ाकर 20 करने की घोषणा की। उन्होंने भावांतर योजना और लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस इन योजनाओं पर सवाल उठाती रही, लेकिन भाजपा सरकार ने वादे पूरे करके दिखाए। सीएम ने कहा कि दीपावली के बाद लाड़ली बहनों के खातों में ₹1500 की राशि पहुंचाई गई, जैसा वादा किया था।

244.51 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन
कार्यक्रम में जिले को कुल 244.51 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। इसमें  194.78 करोड़ के 104 कार्यों का लोकार्पण और 73 करोड़ की लागत से 51 नए कार्यों का भूमि पूजन इन परियोजनाओं में शैक्षणिक भवन, छात्रावास, पंचायत भवन, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, अटल टिकटिंग लैब और प्रशासनिक अवसंरचना से जुड़े निर्माण शामिल हैं। जोबट के ग्राम बड़ागुड़ा में 33/11 केवी सब-स्टेशन का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी। इसके अलावा, कट्ठीवाड़ा में 10 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल के निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed