फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said- Rahul Gandhi should not spoil the country's image by going abroad, Baba Mahakal should give

MP News: सीएम बोले-  विदेश जाकर देश की छवि खराब न करें राहुल गांधी, बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें

Mon, 21 Apr 2025 05:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा बन गई है।

विज्ञापन
MP News: CM said- Rahul Gandhi should not spoil the country's image by going abroad, Baba Mahakal should give
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का पुराना रिकॉर्ड रहा है कि वह देश से बाहर जाकर भारत की छवि खराब करने वाले बयान देते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें कि इस बार विदेश जाकर वह देश की इज्जत ना बिगाड़ें। लेकिन यह उनके ऊपर निर्भर करता है। उम्मीद है कि वह इस बार देश की गरिमा बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को राजनीति करनी है तो देश के भीतर करें। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि "आप संसद सदस्य हैं, अपनी बात वहां रखिए। विदेशों में देश की छवि को धूमिल करना किसी भी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता। दुनिया में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो अपने ही देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह से बदनाम करता हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने इस बयान के जरिए कांग्रेस पार्टी के चरित्र पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह कांग्रेस की वर्षों पुरानी प्रवृत्ति रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वे अपने नेता को कंट्रोल करें। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी के संभावित विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। बीजेपी इसे लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बता दें राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed