फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM reviewed the programs of G-20 Special Think, gave instructions – leave no stone unturned in prepar

MP News: CM ने जी-20 स्पेशल थिंक के कार्यक्रमों की समीक्षा की, निर्देश दिए- तैयारियों में कोई कसर ना छोड़ें

Sat, 14 Jan 2023 09:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। जी-20 महत्वपूर्ण देशों का समूह है। इसमें भारत, चीन, जापान, इटली, रूस जैसे 20 देश शामिल हैं। ये सभी देश विश्व की 85 प्रतिशत इकॉनॉमी फॉर्म करते हैं।

विज्ञापन
MP News: CM reviewed the programs of G-20 Special Think, gave instructions – leave no stone unturned in prepar
थिंक टैक में भाग लेने आने वाले मेहमानों के सजाएं सांची के स्तूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 के अंतर्गत स्पेशल थिंक-20 की दो दिवसीय बैठक सोमवार से भोपाल में होने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्पेशल थिंक के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की तैयारी में कोई कमी नहीं रहे। सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट से होटल, गंतव्य स्थानों और रास्तों में स्वच्छता को लेकर कोई कसर ना छोड़ें।
विज्ञापन

 
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। जी-20 महत्वपूर्ण देशों का समूह है। जिसमें भारत, चीन, जापान, इटली, रूस जैसे 20 देश शामिल हैं। ये सभी देश विश्व की 85 प्रतिशत इकॉनॉमी फॉर्म करते हैं। जी-20 ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जहां वैश्विक चुनौतियों का समाधान सभी देशों द्वारा मिलकर ढूंढा जाता है और भविष्य के ग्रोथ ड्राइवर्स पर विचार-विमर्श किया जाता है।
विज्ञापन

 
जी-20 देशों की अध्यक्षता करना गर्व की बात 
जी-20 की अध्यक्षता भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात् ONE EARTH, ONE FAMILY, ONE FUTURE के साथ कर रहा है। ऐसे समय में जब दुनिया उथल-पुथल से गुजर रही है, भारत की अध्यक्षता करना और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेश का प्रचार करना दुनिया के लिए गर्व की बात है। मध्यप्रदेश आदिगुरु शंकराचार्य के आदर्शों पर आधारित एकात्म धाम विकसित कर रहा है। जो भारत के उस दर्शन का प्रतिनिधित्व करता है कि सम्पूर्ण विश्व हमारा परिवार है। सर्वे संतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया:। भारत का सौभाग्य होगा कि वो विश्व का आधात्यमिक गुरु और नैतिक शिक्षक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैठक में 42 देशों के 294 अतिथि लेंगे भाग 
जी-20 की बैठकों के लिए 42 देशों के 94 अंतरराष्ट्रीय और 100 अतिथि अन्य राज्यों से पधार रहे हैं। स्थानीय मेहमानों की संख्या भी 100 है इस तरह कुल 294 अतिथि होंगे। इनके साथ ही विश्वभर के प्रबुद्ध विद्वान होंगे जो भारत के दर्शन पर विचार-मंथन करेंगे। भारत ने जी-20 के लिए अपनी प्राथमिकताओं में प्रौद्योगिकी और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, विमन लेड डेवलपमेंट, फास्ट ट्रैक प्रोग्रेस ऑन हेल्थ एंड एजुकेशन, इनवायरमेंट एंड ग्रीन डेवलपमेंट एवं इन्क्लूसिव एंड सस्टेनेबल ग्रोथ को समाहित किया है। 


देश कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा
सीएम ने कहा कि भारत, विश्व को वास्तविक लोकतंत्र का स्वरूप बताएगा, साथ ही इतने बड़े देश में कैसे घर-घर तक प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल कनेक्ट के माध्यम से सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। विश्व पटल पर दिखाएगा। जी-20 में देश अपने त्योहार, कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा, जिसमें मध्यप्रदेश का अहम रोल रहेगा। हमारे खजुराहो डांस फेस्टिवल के साथ-साथ जी-20 की बैठकें सुनिश्चित की गई हैं ताकि दुनिया हमारी कला और संस्कृति के साथ-साथ जी-20 के मुद्दों पर विमर्श करे। इसके अलावा इंदौर में जी-20 इम्पावर समिट, साइंस-20 समिट और इनवायरमेंट वर्किंग ग्रुप आदि की बैठकें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed