फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav, who returned from Japan trip, said - will make Madhya Pradesh the number one state in

MP News: जापान यात्रा से लौटे सीएम मोहन यादव बोले- निवेश आकर्षित कर मध्य प्रदेश को बनाएंगे देश का नंबर एक राज्

Sun, 02 Feb 2025 11:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Feb 2025 11:37 PM IST
सार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान के साथ मध्य प्रदेश के संबंधों को और मजबूती मिलेगी, विशेष रूप से  माइनिंग, एनर्जी, स्वास्थ्य और एमएसएमई क्षेत्र में उन्नत तकनीक का फायदा मिलेगा। डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य में निवेश आकर्षित होगा। 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav, who returned from Japan trip, said - will make Madhya Pradesh the number one state in
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद भोपाल लौटने पर रविवार को स्टेट हैंगर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहों सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि चार दिवसीय यात्रा मध्यप्रदेश के भविष्य की दृष्टि से बहुत कारगर साबित होगी। जापान के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। निवेश को आकर्षित कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।  
विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान से हमारी संस्कृति भी बहुत मिलती है। हम सूर्य को पूजते हैं, सूर्य को वे भी अपना देवता मानते है। सरस्वती जी, गणेश जी और भगवान गौतम बुद्ध की वजह से भी जापान से भारत के बहुत पुराने संबंध है। जापान की चान दिन की यात्रा में कई बड़ी कंपनियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। वे सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  पर भरोसा करते हुए भारत और मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में जापान भी बड़ा भागीदार होगा। उन्होंने कहा कि मैं निवेश को आकर्षिक कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहा हूं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जीआईएस से पहले 25 विभागों की नीतियों में बदलाव कर उन्हें निवेश के और अनुकूल बना रही है। मैंने जापान के निवेशकों को बताया है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के सभी जिले असीम संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed