फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan angry over Mamata's 'Mrityu Kumbh' statement, said - Chief Minister of Bengal should apologi

MP News: ममता के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर भड़के सीएम मोहन, बोले- बंगाल की मुख्यमंत्री मांगें माफी

Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ पर दिए बयान को लेकर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan angry over Mamata's 'Mrityu Kumbh' statement, said - Chief Minister of Bengal should apologi
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को  'मृत्यु कुंभ' कहने पर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके बयान की निंदा कर माफी मांगने की बात कही है। ममता बनर्जी के बयान पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकुंभ आस्था, श्रद्धा और विश्वास का कुंभ होता है ऐसे में दुखद घटनाओं पर इस तरह की टिप्पणी करना हिंदू धर्म का अपमान है और उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सीएम ने कहा कि ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है। यही कारण है कि लोगों का उनके जैसे संगठनों पर से विश्वास उठ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ममता बनर्जी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। ममता ने महाकुंभ में हुए भगदड़ की घटना पर टिप्पणी करते हुए इसे 'मृत्युकुंभ' कहा। उनका आरोप था कि महाकुंभ में VIPs को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि गरीबों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ममता के इस बयान पर भाजपा के कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ममता के बयान पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि कुंभ मेले में कई निर्दोष लोगों की जान गई है, जिनमें पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल हैं, जिनका नाम मृतकों की सूची में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed