फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM made a big announcement as soon as he returned from Japan, said- topper students will be given lap

MP News: जापान से लौटते ही सीएम का बड़ा एलान, बोले-टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और स्कूटी देंगे

Sun, 02 Feb 2025 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Feb 2025 10:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  जापान यात्रा से लौटते ही भोपाल में विद्यार्थियों के लिए बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी देंगे। 

विज्ञापन
MP News: CM made a big announcement as soon as he returned from Japan, said- topper students will be given lap
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए चार दिन की जापान यात्रा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम को स्वदेश लौट आए थे। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारी मूल योजना है उसके अनुसार हम अपने बच्चों को यह सौगात देंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।   
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में मेधावी योजना के तहत 12वीं क्लास में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को 25 हजार रुपये या लैपटॉप देने की योजना संचालित है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल भोपाल के लाल परेड मैदान में एक कार्यक्रम 78 हजार छात्रों के खातों में लैपटॉप के लिए कुल 196 करोड़ रुपये भेजे थे। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि अगले साल से सीबीएसई बोर्ड के छात्रों और एमपी बोर्ड के छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। हालांकि, 2023-24 के मेधावी छात्रों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिल पाया है। प्रदेश में करीब 90 हजार छात्रों को मेधावी योजना के तहत लैपटॉप मिलना है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed