{"_id":"68aca81b82bbceafde086cf4","slug":"mp-news-cm-expressed-happiness-on-neeru-dhanda-s-golden-success-hoisted-the-tricolor-in-kazakhstan-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: नीरू ढांडा की स्वर्णिम सफलता पर सीएम ने जताई खुशी, कजाकिस्तान में लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नीरू ढांडा की स्वर्णिम सफलता पर सीएम ने जताई खुशी, कजाकिस्तान में लहराया तिरंगा
Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
सार
कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश की शूटर नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा और टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। उनकी जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
नीरू ढांडा ने सोना जीता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश के शूटरों ने भारत का तिरंगा लहराया। शॉट गन में नीरू ढांडा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। उनकी जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हर्ष जताया है।
बता दें कि मप्र राज्य शूटिंग (शॉट गन) अकादमी की युवा शूटर नीरू ढांडा ने महिला वर्ग की ट्रैप स्पर्धा में 43 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता। इस मुकाबले में कतर की राय बस्सिल (37 अंक) को रजत और भारत की आशिमा अहलावत (29 अंक) को कांस्य मिला। टीम इवेंट में नीरू (107 अंक), आशिमा अहलावत (107 अंक) और प्रीति रजक (105 अंक) की भारतीय तिकड़ी ने 319 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
हर्ष जताते हुए सीएम मोहन यादव ने लिखा कि कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की होनहार बिटिया नीरू धांडा जी ने शॉटगन ट्रैप महिला वर्ग की व्यक्तिगत और टीम, दोनों प्रतिस्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक अर्जित कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया है। वैश्विक मंच पर भारत की शान बनकर उभरी बेटी नीरू को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेकानेक मंगलकामनाएं।

शॉट गन में नीरू ढांडा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
ममेरे भाई की जीत से हुई प्रेरित
नीरू की सहायक कोच रहीं महिमा विश्वकर्मा ने बताया कि नीरू के ममेरे भाई लक्ष्य शेरोन ने 2018 में एशियन खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद से नीरू ने इस खेल में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी। 2019 में मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी को नीरू ने ज्वाइन कर लिया था। बताती हैं कि नीरू के घर पर परिवार की डबल बैरल बंदूक थी। इस बंदूक से नीरू ने टिन के डिब्बों में निशाना लगाने की प्रैक्टिस की थी। नीरू ने शूटिंग के गुर सीखने के बाद उपलब्धियों का सफर शुरू किया था। 2020 में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शॉटगन शूटिंग अंडर 21 में सिंगल व डबल मुकाबलों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता था। वर्ष 2023 में दिल्ली में हुई नेशनल चैम्पियनशिप में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता था। जनवरी में दिल्ली में ही नेशनल चैंपियनशिप में टीम इवेंट में तीन गोल्ड जीते थे।