फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Vikram Udyogpuri will become a mega investment zone

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- विक्रम उद्योगपुरी बनेगा मेगा इन्वेस्टमेंट जोन

Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

राज्य सरकार मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम उद्योगपुरी को मेगा इन्वेस्टमेंट जोन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। एमपीएसआईडीसी की संचालक मंडल बैठक में उन्होंने आईटी पार्क, ऋण सहायता और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम निर्णयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Vikram Udyogpuri will become a mega investment zone
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसआईडीसी) के संचालक मंडल की बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी को मेगा इन्वेस्टमेंट जोन के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने इसके लिए संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उज्जैन में आईटी पार्क के द्वितीय चरण के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ करने के निर्देश दिए और कहा कि इसे पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर तत्काल क्रियान्वित किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों को दी जा रही वित्तीय सहायता जैसे दीर्घकालीन और अल्पकालीन ऋण, पूंजीगत सब्सिडी आदि की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, ऋणों की वसूली की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कॉर्पोरेशन के प्रबंधकीय एवं लेखा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed