फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   power cut lift trapped child father heart attack death misrod incident

MP News: मिसरोद में दिल दहला देने वाली घटना, बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा बच्चा, पिता की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 27 May 2025 06:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 27 May 2025 06:38 PM IST
सार

भोपाल के जाटखेड़ी इलाके की एक कॉलोनी में बिजली चली गई। उस समय 8 साल का एक बच्चा लिफ्ट में फंस गया। जब बच्चे के पिता को यह पता चला, तो वे जनरेटर चलाने के लिए गार्ड रूम की तरफ भागे। उसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। करीब तीन मिनट बाद बच्चा लिफ्ट से बाहर आ गया, लेकिन पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

विज्ञापन
power cut lift trapped child father heart attack death misrod incident
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के जाटखेड़ी इलाके की एक अच्छी कॉलोनी में बिजली गुल होने से 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। जब बच्चे के पिता को यह पता चला, तो वे जनरेटर चलाने के लिए गार्ड रूम की तरफ भागे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। करीब तीन मिनट बाद बच्चा लिफ्ट से बाहर आ गया, लेकिन पिता को अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। परिजनों ने अस्पताल में बताया कि जनरेटर चालू करते समय उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस इस मामले की दोनों बातों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिसरोद पुलिस ने बताया कि 51 साल के रिषीराज भटनागर जाटखेड़ी की निरूपम रॉयल फार्म विला कॉलोनी के टॉवर नंबर 1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। वे इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी का काम करते थे। उनका परिवार पत्नी और दो बेटे हर्षित व देवांस (8) से बना है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे देवांस लिफ्ट से अपने फ्लैट में जा रहा था। तभी बिजली चली गई और लिफ्ट बंद हो गई। देवांस उसमें फंस गया। यह सुनते ही रिषीराज घबरा गए और गार्ड रूम की तरफ भागे। उन्होंने जोर जोर से गार्ड को कहा, "जनरेटर चालू करो, देवांस लिफ्ट में फंस गया है।" इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई और वे जमीन पर गिर पड़े। देवांस करीब तीन मिनट बाद लिफ्ट चालू होने पर बाहर आ गया। लेकिन रिषीराज बेहोश थे। परिजन और पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  इंदौर में दो जून को लगेगा रोजगार मेला, कई दिग्गज कंपनियां आएंगी, 18 से 40 वर्ष तक के लिए मौके
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रिषिराज जनरेटर चालू करने के लिए जा रहे थे और वहीं पास में बेहोश हो गए। परिजन और पड़ोसियों ने अस्पताल में बताया कि जनरेटर चालू करते वक्त उन्हें करंट लग गया था। जब पुलिस को घटना की खबर मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पुलिस कहती है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed